उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

कार्य विभाजनः कई एडीसीपी को मिले दायित्व काम के बंटवारे में किया गया बदलाव

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर स्थापना बोर्ड की हुई गोष्ठी में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हुआ निर्णय

नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर स्तर पर गठित स्थापना बोर्ड की रविवार को हुई गोष्ठी में प्रशासनिक हित, अपराध नियंत्रण एवं बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपर पुलिस उपायुक्तों एवं सहायक पुलिस आयुक्तों के कार्य विभाजन में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है।

इन्हें मिला ये दायित्व

अनिल कुमार यादव अपर पुलिस उपायुक्त को अपराध, कानून एवं व्यवस्था के साथ ही स्टाफ ऑफिसर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विशाल पाण्डेय अपर पुलिस उपायुक्त, ग्रेटर नोएडा से अपर पुलिस उपायुक्त चुनाव सेल एवं गौतमबुद्धनगर विश्वविद्यालय, एक्सपोमार्ट मे प्रस्तावित वीआईपी भ्रमण कार्यक्रम का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। दिनेश कुमार सिंह अपर पुलिस उपायुक्त, ग्रेटर नोएडा होंगे। श्यामजीत प्रमिला सिंह सहायक पुलिस आयुक्त-4, ग्रेटर नोएडा से सहायक पुलिस आयुक्त, कार्यालय का दायित्व दिया गया है। नितिन कुमार सिंह सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय, ग्रेटर नोएडा से सहायक पुलिस आयुक्त चतुर्थ-ग्रेटर नोएडा बनाए गए हैं। सुमित शुक्ला सहायक पुलिस आयुक्त द्वितीय, ग्रेटर नोएडा होंगे। अमित प्रताप सिंह-सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय, नोएडा से सहायक पुलिस आयुक्त साइबर, क्राइम, अभिसूचना एवं सुरक्षा का दायित्व दिया गया है। प्रवीण कुमार सिंह सहायक पुलिस आयुक्त यातायात, अभिसूचना एवं सुरक्षा से सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय  नोएडा, सौरभ श्रीवास्तव को सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात गौतमबुद्धनगर का दायित्व दिया गया है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close