×
crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

डीएम मेधा रूपम का अल्टीमेटम: PET परीक्षा में लापरवाही पर होगी FIR

नोएडा : प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए डीएम मेधा रूपम ने बैठक बुलाई थी। लेकिन इस बैठक से 13 मजिस्ट्रेट अनुपस्थित रहे। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो एफआईआर भी दर्ज की जा सकती है।

2 सितंबर को हुई थी अहम बैठक

यह बैठक 2 सितंबर को डीएम कार्यालय में आयोजित हुई थी। इसमें परीक्षा की प्रशासनिक तैयारियों, ड्यूटी निर्धारण, केंद्रों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था जैसे अहम बिंदुओं पर चर्चा की जानी थी। मगर 13 मजिस्ट्रेटों की अनुपस्थिति को लापरवाही मानते हुए तुरंत नोटिस जारी किया गया।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

डीएम मेधा रूपम ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा जैसी संवेदनशील जिम्मेदारी में किसी भी तरह की लापरवाही या अनुशासनहीनता स्वीकार्य नहीं होगी। यदि संबंधित अधिकारी संतोषजनक जवाब देने में असफल रहे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दो पालियों में होगी परीक्षा

जनपद गौतमबुद्धनगर में PET 2025 परीक्षा 6 और 7 सितंबर को आयोजित होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी —

पहली पाली: सुबह 10 बजे से 12 बजे तक

दूसरी पाली: दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक

Divya Gupta

Related Articles

Back to top button
Close