crimeगौतम बुद्ध नगरनोएडाब्रेकिंग न्यूज़

Big Breaking : नोएडा में दरिंदा निकला डॉक्टर, 10 साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाया

नोएडा : नोएडा से एक बुरी और बड़ी खबर आ रही है। सेक्टर 8 में एक डॉक्टर ने पड़ोस में रहने वाली एक बच्ची को हवस का शिकार बना लिया। घटना के बाद डॉक्टर के क्लिनिक पर भीड़ जमा हो गयी और जमकर हंगामा काटा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डॉक्टर की तलाश शुरू कर दी है।
सेक्टर फेस एक थाना क्षेत्र के सेक्टर आठ में एक डॉक्टर क्लिनिक चलाता है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली एक 10 साल की बच्ची के साथ उसने दुष्कर्म किया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

अस्पताल में चल रहा है बच्ची का इलाज
बच्ची का इलाज अस्पताल में चल रहा है।मेडिकल टीम बच्ची का परीक्षण कर रही है। पुलिस का कहना है आरोपी डॉक्टर को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा। अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close