नोएडाहेल्थ

आंखों के नीचे हो गए डार्क सर्कल तो मेकअप से न छुपाएं, बस अपनाएं ये टिप्स

नोएडा: हर किसी की आंखें अनमोल हैं। पर आंखो के नीचे पड़ने वाले ये डार्क सर्कल इन आंखों की खूबसूरती बिगाड़ देते हैं। इन काले घेरों के कई कारण होते हैं, पर हम इन्हें जानते हुए भी लापरवाही बरतते हैं। न हम इनके पीछे के कारणों को जानना चाहते है और न ही इन्हें एक बीमारी के रूप में लेते हैं। इनको बाय बाय कहने के लिए कई उपाय मौजूद हैं, फिर चाहे वो नेचुरल हो या मेडिकल। आप इन आसान से उपायों को करके इन डार्क सर्कल को हमेशा के लिए अलविदा कह सकते हैं।

आंखों के नीचे डार्क सर्कल पड़ने के ये होते है कारण

इससे पहले हम इसके उपाय जानें, हमें ये जानने की जरूरत है कि आखिरकार ये होते क्यों हैं। डार्क सर्कल हमारी हेल्थ के बारे में बड़ा कुछ बताते हैं। जरूरी है हम इनका इशारा समय से पहचान लें। अगर हमने इन्हें इग्नोर कर दिया तो ये कई बड़ी बीमारियों को जन्म दे सकते हैं।

उम्र होता है बड़ा फैक्टर

बढ़ती उम्र के कारण आंखों के नीचे डार्क सर्कल पड़ना आम बात है। इंसान की उम्र जैसे जैसे बढ़ती है वैसे वैसे उसकी स्कीन पतली होने लगती है। जिससे स्कीन के नीचे खून के धब्बे दिखने लगते है। जो डार्क सर्कल बनने लगते है।

थकान और नींद से नहीं करो समझोता

हद से ज्यादा थकान फिर नींद पूरी न होना भी होना डार्क सर्कल का सबसे बड़े कारण है। अगर आपको थकान है और आप पूरी नींद नहीं लेते तो आपकी स्किन सुस्त और पीली होने लगती है। इस कारण से आपकी आंख के नीचे काला रंग उभरने लगता है। तो वो डार्क सर्कल के रूप में दिखता है।

कमजोर आंखें हैं तो भी पड़ेंगे डार्क सर्कल

अगर आपको देर रात तक टीवी देखने की आदत है या फिर आप कंप्यूटर या फोन चलाने के शौकीन हैं तो आपकी आंखें कमजोर होना लाज़मी है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी आंखों के चारो तरफ खून जमा होने लगता है जो आंखों के आसपास की स्कीन को काला कर देता है।

कैसे करें इसके उपचार
डार्क सर्कल का समय से उपचार होना बेहद जरूरी है। बस जरूरत है कुछ घरेलू उपचार करने की, जिसकी मदद से आप अपनी आंखों के नीचे से डार्क सर्कल को हमेशा के लिए खत्म कर सकते है, चलिए हम आपको वो उपचार बताते हैं।

बर्फ की मदद से दूर होंगे डार्क सर्कल

बर्फ कई बीमारियों का रामबाण इलाज है, ये किसी भी तरह की सूजन खत्म कर सकता है। इससे आपकी बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने में मदद मिलती है। इसका इस्तेमाल करके हम डार्क सर्कल कम करने में मदद करता है। आप आइस क्यूब को किसी कपड़े में लेकर आंखों के नीचे प्रेस करें।

नींद से न करे समझौता

नींद की कमी से डार्क सर्कल होते हैं। नींद डार्क सर्कल होने का सबसे बड़ा कारण है। रोज कम से कम सात से आठ घंटों की नींद जरूर लें।

खीरा या ककड़ी का जरूर करें उपयोग

इनको दूर करने के लिए प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करें। खीरे की एक मोटी स्लाइस को लेकर आंखों के घेरों पर कम से कम 10 मिनट के लिए रख दें। इस उपाय को दिन में दो बार करें।

बादाम का तेल और विटामिन ई से होगा लाभ

प्राकृतिक उपचारों में बादाम का तेल और विटामिन ई को बराबर मात्रा में मिलाएं। इसके बाद सोने से ठीक पहले धीरे धीरे से काले घेरों की मालिश करें। रोज रात में इस उपाय को करें जल्द ही आपको परिवर्तन दिखने लगेगा।

Keshav Panchal

राजधानी दिल्ली के शाहदरा में 14 जुलाई 1996 को जन्म। दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने के साथ भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता का कोर्स किया। ख़बर फ़ास्ट, ओके इंडिया न्यूज़ के बाद जनता टीवी में पंजाब इनपुट हेड की भूमिका निभाई। नेड्रिक न्यूज में इनपुट हेड रहे और इसके बाद जेके न्यूज़ के साथ जुड़कर गुलिस्तान न्यूज़ में इनपुट हेड की कमान संभाली। फिलहाल फेडरल भारत में पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Keshav Panchal

राजधानी दिल्ली के शाहदरा में 14 जुलाई 1996 को जन्म। दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने के साथ भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता का कोर्स किया। ख़बर फ़ास्ट, ओके इंडिया न्यूज़ के बाद जनता टीवी में पंजाब इनपुट हेड की भूमिका निभाई। नेड्रिक न्यूज में इनपुट हेड रहे और इसके बाद जेके न्यूज़ के साथ जुड़कर गुलिस्तान न्यूज़ में इनपुट हेड की कमान संभाली। फिलहाल फेडरल भारत में पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close