दहेज प्रताड़नाः पत्नी को इतना प्रताड़ित किया कि उसने आत्महत्या ही कर ली
पति गिरफ्तार, नामजद ससुराल पक्ष के अन्य आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस, पति था फरार

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट थाना फेस-3 नोएडा की पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने दहेज की खातिर अपनी पत्नी को अपने अन्य परिजनों के साथ इतना प्रताड़ित किया कि उसने आत्महत्या ही कर ली। पुलिस ससुराल पक्ष के अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
कौन है आरोपी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को थाना फेस-3 नोएडा की पुलिस ने अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले पति कन्हैया लाल (उम्र करीब 28 साल) मूल निवासी निवासी ग्राम पैरा थाना बालामऊ जिला हरदोई को गिरफ्तार किया है। वह वर्तमान में रामनरेश यादव उर्फ गुड्डू के ग्राम गढ़ी चौखंडी थाना फेस-3 नोएडा के मकान में किराये पर रहता था। कन्हैया के ससुराल वालों का आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। इस प्रताड़ना से तंग आकर उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली। कन्हैया के ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले बृहस्पतिवार को उसकी सास ने दर्ज कराया था। कन्हैया को पुलिस ने आज शुक्रवार को गढ़ी गोल चक्कर नोएडा से गिरफ्तार कर लिया।
सास, देवर भी नामजद
इस मामले में कन्हैया के भाई मोतीलाल और विशना (मां) के विरूद्ध 26 अप्रैल को मुकदमा दर्ज हुआ था।
कपड़े पर प्रेस करने का काम करता था
पकड़ा गया कन्हैया कपड़ों पर प्रेस करने का काम करता था। वह अपने दो बच्चों और पत्नी के साथ किराये के मकान में रहता था। पुलिस अन्य नामजद पत्नी के ससुराल पक्ष के लोगों भाई और मां (कन्हैया) की तलाश कर रही है।