ग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

Noida: दहेज हत्या में जमानत पर चल रहे आरोपी ने डिस्ट्रिक्ट जज के सामने गर्दन पर ब्लैड मारकर हत्या का किया प्रयास, मचा हड़कंप

गौतमबुद्ध नगर जिला कोर्ट में शुक्रवार को पेशी पर आए आरोपी ने जज के सामने ही हत्या का प्रयास किया। उसने अपनी गर्दन पर ब्लेड मार लिया। जिसे गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल दहेज हत्या से संबंधित मुकदमे में जमानत पर चल रहा हैं।

बता दें कि, जिला कोर्ट में जमानत पर चल रहे प्यावली निवासी 35 वर्षीय शिवम पुत्र गोपाल सिंह निवासी प्यावली एडीजे 7 कक्ष परिसर में पेशी पर आए थे। इनके खिलाफ जारचा कोतवाली में दहेज हत्या का मुकदमा चल रहा है। पेशी के दौरान शिवम ने खुद को ब्लेड मारकर घायल कर ​लिया। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे उपचार के लि​ए कोर्ट परिसर स्थित डिस्पेंसरी ले गए। हालत नाजुक देखते हुए शिवम को उपचार के लिए जिम्स अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायल की स्थिति खतरे से बाहर डॉक्टर बता रहे है। डीसीपी सेंट्रल सुनीति ने बताया कि दहेज हत्या के मामले में जेल गया था।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close