×
Uncategorized

कोहरा की वजह से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में गई एक की जान, आपस में टकराए 20 वाहन

घने कोहरे की वजह से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस—वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। ईकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र में पलवल से कोंडली जाने की तरफ सड़क पर करीब 20 वाहन आपस में टकरा गए।

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस—वे पर हुए सड़क हादसे में एक की मौत हो गई है।जिम्स की तरफ से बताया गया है कि 14 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए है। चार मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जिनकी हालत स्थिर है। वहीं, चार मरीज़ों को मामूली चोटें आईं है। जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके अलावा पांच मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं, अस्पताल में सिंभावली निवासी शाह आलम की उपचार के दौरान मौत हो गई है।

घने कोहरे की वजह से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस—वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। ईकोटेक—1 कोतवाली क्षेत्र में पलवल से कोंडली जाने की तरफ सड़क पर करीब 20 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें जिम्स और एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, घने कोहरा की वजह से दृश्यता बेहद कम होने से एक ट्रौला ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस—वे पर खड़ा हो गया। उसमें पीछे से वाहन आ टकराए। हादसे में 12 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, करीब दस किलोमीटर में ही एक अन्य हादसा हुआ। जिसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के दौरान एक ट्रक में भरे आलू सड़क पर बिखर गए। जिससे एक्सप्रेस—वे पर कई घंटों के लिए जाम लग गया। करीब ढाई घंटे तक यातायात बाधित रहा। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को समान्य कराया।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close