उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरनोएडा

चुनाव : आप के प्रदेश प्रवक्ता सीएम चौहान ने निकाय चुनाव को लेकर की प्रेस कांफ्रेंस

नोएडा। सोमवार को सेक्टर-18 मे आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सीएम चौहान ने निकाय चुनाव के लिए प्रेस कांफ्रेंस व्यवस्थित कराई। कांफ्रेंस में सीएम चौहान ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी गयी है।

वर्तमान सरकार पर साधा निशाना
प्रेस कांफ्रेंस में प्रवक्ता ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जनता कि मुश्किलें हमसे देखी नहीं जाती। हम वादा करते है कि हमारी सत्ता आने पर जनता कि हर मुश्किलों का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जनता कि सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं ले रही है। हम जनता कि सुरक्षा को महत्त्वता देंगे और उन्हें सरकार कि तरफ से किसी भी तरह कि परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा
निकाय चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी अभी से तैयारियों में जुट गयी है। कांफ्रेंस में बताया कि टास्क के हिसाब से कार्यकर्ता बनाए जाएंगे और चुनावों से पहले ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।
जिला अध्यक्ष भूपेंद्र जादौन ने कहा की उत्तर प्रदेश में दिल्ली मॉडल की तर्ज पर विकास शुरू किया जाएगा। निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी के कार्यकर्ता जोर शोर से तैयारियां कर रहे है।

 

Monika Singh

Tags

Related Articles

Back to top button
Close