उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

निर्वाचनः मतदेय स्थलों की सूची जारी, राजनीतिक दलों से आक्षेप या सुधार मांगे गए

जिले के निर्वाचन से संबंधित कार्यालयों में दिए जा सकते हैं सुझाव व शिकायतें

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले की विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची एक सप्ताह के लिए प्रकाशित कर दी गई है। इस सूची को सभी राजनैतिक दलों को उपलब्ध करा दिया गया है। उनसे इन पर आपत्तियां, संशोधन और सुझाव मांगे गए हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में इस माह की पहली अगस्त  से विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थल के सम्भाजन के सम्बन्ध में मतदेय स्थलों के निर्धारण 1500 मतदाताओं पर करने के बाद मतदेय स्थलों की सूची का आलेख्य सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्षो और महासचिवों को उपलब्ध करा दी गई है। उनसे इस पर लिखित आक्षेप या सुधार आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस निर्देश के अनुसार गौतमबुद्ध नगर जिले के अपर जिलाधिकारी (वि./रा) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने आम लोगों को जानकारी दी है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा-25 के उपबंधों के अनुसार जिला गौतमबुद्ध नगर की विधानसभाओं में तालिका में दिए गए विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार मतदेय स्थल की सूची में विनिर्दिष्ट मतदान केन्द्रों के समक्ष अंकित मतदान स्थलों के मतदाताओं के समूह के लिए मतदेय स्थलो के रूप में प्रस्तावित आलेख्य सूची 22 अगस्त से एक सप्ताह की अवधि के लिए प्रकाशित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि  विधानसभा नोएडा में पूर्व अनुमोदित मतदेय स्थलों की संख्या 698, सम्भाजन के बाद घटाने के लिए प्रस्तावित मतदेय स्थलों की संख्या एक, सम्भाजन के बाद कुल मतदेय स्थलों की संख्या 697, पूर्व अनुमोदित मतदेय केंद्र की संख्या 161, सम्भाजन के बाद घटाने के लिए प्रस्तावित मतदेय स्थलों की संख्या 161 होगी।

विधानसभा दादरी में पूर्व अनुमोदित मतदेय स्थलों की संख्या 637, सम्भाजन के बाद घटाने  हेतु प्रस्तावित मतदेय स्थलों की संख्या 32, सम्भाजन के उपरांत कुल मतदेय स्थलों की संख्या 605, पूर्व अनुमोदित मतदेय केंद्र की संख्या 203, सम्भाजन के उपरांत घटाने हेतु प्रस्तावित मतदेय स्थलों की संख्या 203 होगी।

उन्होंने बताया कि विधानसभा जेवर में पूर्व अनुमोदित मतदेय स्थलों की संख्या 419, सम्भाजन के उपरांत घटाने  हेतु प्रस्तावित मतदेय स्थलों की संख्या 24, सम्भाजन के उपरांत कुल मतदेय स्थलों की संख्या 395, पूर्व अनुमोदित मतदेय केंद्र की संख्या 202, सम्भाजन के उपरांत घटाने हेतु प्रस्तावित मतदेय स्थलों की संख्या 200 प्रस्तावित आलेख्य सूची प्रकाशित की गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले में स्थित इन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची की बावत यदि कोई आपत्ति या सुझाव हो तो लिखित रूप में 29 अगस्त तक जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी या जिला निर्वाचन कार्यालय या सम्बन्धित उप जिलाधिकारी/तहसीलदार कार्यालय में उपलब्ध करा सकते हैं।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close