उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्यलखनऊ

चुनाव की तैयारीः शहरी निकाय चुनाव के तहत प्रदेश के नगर निगमों की आरक्षण सूची जारी

गाजियाबाद व लखनऊ नगर निगम मेयर की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित, पहले भी थी यह व्यवस्था

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्थानीय शहरी निकाय के चुनाव के मामले में प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित नगर निगमों के मेयर (महापौर) पद के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी गई है।

नगर निगमों के मेयर पद के लिए जारी आरक्षण सूची के अनुसार आगरा अनुसूचित जाति महिला, झांसी अनुसूचित जाति, शाहजहांपुर पिछड़ा वर्ग महिला, फिरोजाबाद पिछड़ा वर्ग महिला, सहारनपुर पिछड़ा वर्ग, मेरठ पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित घोषित की गई है।

ये सीट महिलाओं के लिए आरक्षित

इनके अलावा लखनऊ नगर निगम मेयर की सीट महिला, कानपुर महिला, गाजियाबाद महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।

ये हैं अनारक्षित

वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा, वृंदावन नगर निगमों के मेयर की सीट अनारक्षित घोषित की गई हैं।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close