उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगर

विश्व दिव्यांग दिवस पर राज्यस्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे पात्र लोग

अहर्ता रखने वाले लोग व संस्थाएं 31 मई तक कर सकती हैं आवेदन

नोएडा। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर तीन दिसंबर को 12 विभिन्न श्रेणियों में पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी और संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी गौतमबुद्ध नगर जिले के जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी लवेश कुमार सिसोदिया ने बुधवार को यहां दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष तीन दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली 2017 के लिए 12 विभिन्न श्रेणियों में पात्रता रखने वाले उन सभी अभ्यर्थी और संस्थाओं को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा, जो इसके पात्र होंगे। वर्तमान वित्तीय वर्ष में भी निम्न श्रेणी के दिव्यांगजन पात्रता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी या संस्था आवेदन पत्र कार्यालय से प्राप्त कर का पूरे विवरण और संलग्नक अभिलेखों के साथ 31 मई तक कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कमरा नं0 107 विकास भवन सूरजपुर गौतमबुद्धनगर में प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि पुरस्कारों के लिए क्रमशः निम्न श्रेणियां दक्ष दिव्यांग कर्मचारी, स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के लिए सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, प्रेरणास्रोत के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के लिए बाधा मुक्त वातावरण के सृजन के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन को पुर्नवास सेवायें प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के लिये सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाडियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार एवं दिव्यांगजन के सशक्तीकरण के लिए कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार निर्धारित किया गया हैं।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close