उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराज्य

उभरती प्रतिभाः गौतमबुद्ध नगर की बेटी प्रियवी ने बाजी मारी, प्रदेश व देश का बढ़ाया सम्मान

अन्तरराष्ट्रीय तीसरे माउंट एवेरेस्ट म्यूजिक व डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में प्रियवी भटनागर ने डांस में हासिल किया रजत पदक

नोएडा। नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित अन्तरराष्ट्रीय तीसरे माउंट एवेरेस्ट म्यूजिक एवं डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2023 में गौतमबुध नगर जिले बेटी प्रियवी भटनागर ने डांस में रजत पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 26 व 27 जून को आयोजित की गई थी। प्रियवी ने रजत पदक हासिल कर जिला, प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है।

राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था

इससे पहले राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रियवी भटनागर ने गौतमबुध नगर से स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया था। यह चैंपियनशिप कटरा (जम्मू) में इसी साल फरवरी में आयोजित किया गया।

पांच देश थे शामिल

अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में पांच देशों ने भाग लिया था। इनमें भारत, नेपाल, भूटान, पाकिस्तान और बांग्लादेश शामिल थे। भारत सहित पांच एशियाई देशों के करीब 150 प्रतिभागियों (बच्चों) ने भाग लिया था। यह प्रतियोगिता 26 और 27 जून को नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित की गई थी।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close