×
गौतम बुद्ध नगरनोएडा

नोएडा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

नोएडा : थाना सेक्टर 20 नोएडा पुलिस और लुटेरें बदमाश के बीच चेकिंग के दौरान अरुण विहार नाले के पास हुई। पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस अपने बचाव में गोली चलाई जो बदमाश के पैर में लगी। इसके बाद घयाल बदमाश विशाल गिरफ्तार किया गया है। बदमाश के कब्जे से एक सोने की चेन बरामद हुई जो उसने मॉर्निंग वाक करती महिला से लूटी थी। इसके साथ ही एक अवैध 315 का तमंचा, दो जिंदा और एक खोखा कारतूस साथ ही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर बरामद की गई है।

पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के अस्पताल भेजा जा रहा है। ये अभियुक्त शातिर किस्म का लुटेरा है। इसने नोएडा और आसपास के जनपदों में लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया गया है। इसके खिलाफ दिल्ली के थाना गीता कॉलोनी, मयूर विहार, पश्चिम विहार और सरिता विहार में लूट और चोरी के चार मामले हैं। पुलिस बदमाश के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Keshav Panchal

Related Articles

Back to top button
Close