crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

मुठभेड़ः चैन स्नैचरों और पुलिस टीम के बीच चली गोलियां, एक गिरफ्तार दो भाग गए

पुलिस चेकिंग को देखकर वापस मुड़कर स्कूटी सवार भागने लगे, पुलिस ने पीछा किया तो चला दी गोली

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट थाना बिसरख की पुलिस और तीन चैन स्नैचरों के बीच हुई मुठभेड़ में एक घायल अवस्था में पकड़ा गया। दो भाग गए। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए पुलिस हिरासत में भर्ती करा दिया है।

क्या है मामला

बिसरख थाने की पुलिस एसीई सिटी गोल चक्कर पर आते-जाते वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। उसी समय ट्राइडेन्ट एम्बेसी गोल चक्कर की ओर से एक ही स्कूटी पर तीन युवक आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया ही था कि वे अपनी स्कूटी को वापस मोड़कर भागने लगे। वे ट्राइडेन्ट गोल चक्कर होते हुए सेक्टर 3 भट्टे की ओर भागे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। इस पर स्कूटी सवारों ने पुलिस टीम पर फायर करने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक व्यक्ति को गोली लगी और वह गिर गया। उसके गिरते ही उसके दो साथी भाग गए। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।

कौन है घायल बदमाश

पुलिस ने घायल बदमाश की पहचान दिलशाद आलम (उम्र- 26 वर्ष) मूल निवासी गांव सदपुरा मोहम्मदपुर थाना काजी मोहम्मदपुर जिला मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में की है। वह वर्तमान में बी-1425 संगम विहार थाना संगम विहार दिल्ली में रहता है। पुलिस की गोली उसके पैर में लगी है। घायल दिलशाद के पास से एक तमंचा, दो कारतूस के खोखे और एक कारतूस, पांच मोबाइल फोन मिले हैं। ये मोबाइल फोन उसने राह चलते लोगों से लूटा था। जिस स्कूटी पर वह सवार था वह चोरी की है।

भागे बदमाशों की हुई पहचान

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जो बदमाश भाग गए हैं दिलशाद ने उनके नाम क्रमशः सुभाष व सूरज बताया है। पुलिस भागे बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कांबिंग कर रही थी। फिलहाल वे पुलिस की पकड़ में नहीं आए थे। पुलिस ने कहा कि तीनों बदमाश शातिर लुटेरे हैं जो आज भी लूटपाट के इरादे से यहां आए थे। पुलिस दिलशाद के पास से बरामद मोबाइल फोन और उनके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाने में जुट गई है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close