crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

मुठभेड़ः शातिर बदमाश व पुलिस के बीच चली गोलियां, गिरोह का सक्रिय सदस्य लुटेरा घायल

हथियार के बल पर चैन और अंगूठी लूटने वाले लुटेरा गिरोह का सक्रिय बदमाश है आरोपी, बदमाश का दूसरा साथी भाग गया

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट थाना बिसरख की पुलिस की सेक्टर और सेक्टर-3 मे चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल पर सवार दो शातिर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी दूसरा बदमाश मौके से भाग गया।

क्या है मामला

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दो लोग एक मोटर साइकिल पर आते दिखे। पुलिस ने उन्हें चेक करने के लिए रुकने का इशारा किया। वे रुकने के बजाय मोटर साइकिल को वापस मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया। बदमाश ने मोटर साइकिल से उतरकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया।

कौन है घायल बदमाश

पुलिस ने घायल पकड़े गए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया उसकी पहचान सचिन निवासी ग्राम चिटहैरा थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। उसके पैर में गोली लगी है। उसका साथी साथी मौके से भाग गया। इसकी तलाश के लिए पुलिस ने कांबिंग भी की। लेकिन फिलहाल वह पुलिस के हाथ नहीं आया है। पुलिस ने घायल सचिन को अपनी हिरासत में इलाज के लिए भेज दिया है।

क्या हुआ बरामद

घायल बदमाश सचिन के पास से अवैध पिस्टल,  तीन कारतूस के खोखे, दो कारतूस, दो लूटी हुई चैन, दो मोबाइल फोन, और मोटर साइकिल बरामद हुई है।

क्या बताया पुलिस को

पुलिस की पूछताछ में सचिन ने बताया है कि उसने और उसके साथी ने मिलकर 10 जून को निराला स्टेट सोसायटी के सर्विस रोड से एक व्यक्ति को पिस्टल दिखाकर चैन और अंगूठी लूट ली थी। 12 जून को को निराला ग्रीन सायर सोसायटी के पास से एक महिला से सोने की चैन छीनी थी।

कितने मामले दर्ज हैं सचिन के खिलाफ

सचिन के खिलाफ विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

1.मु0अ0सं0 590/2014 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट थाना मसूरी जिला गाजियाबाद

2.मु0अ0सं0 36/2016 धारा 379/411 भादवि थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर

  1. मु0अ0सं0 188/2017 धारा 394/411 भादवि थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर।

4.मु0अ0सं0 192/2017 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर।

  1. मु0अ0सं0 194/2017 धारा 307 भादवि थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर।
  2. मु0अ0सं0 271/2017 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर।

7.मु0अ0सं0 327/2018 धारा 395/397/412/427 भादवि थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर।

8.मु0अ0सं0 344/2015 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना दादरी जिला गौतमबुद्धनगर।

9.मु0अ0सं0 696/2018 धारा 307 भादवि थाना सै0-39 जिला गौतमबुद्धनगर।

10.मु0अ0सं0 697/2018 धारा 25 आर्मस एक्ट सै0-39 जिला गौतमबुद्धनगर।

11.मु0अ0सं0 821/2017 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना कंकरखेडा जिला मेरठ।

12.मु0अ0सं0 477/2023 धारा 379/356 भादवि थाना बिसरख जिला गौतमबुद्धनगर।

13.मु0अ0सं0 481/2023 धारा 392/411 भादवि थाना बिसरख जिला गौतमबुद्धनगर।

  1. मु0अ0स0 233/16 धारा 147,148,149,364,302,201,34 भादवि थाना बादलपुर।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close