crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

मुठभेड़ः गैंगेस्टर व पुलिस के चलीं गोलियां, एक घायल दूसरा फरार, पुलिस पर फायर कर भागने की कोशिश कर रहा था

कौन है गैंगस्टर, कहां का रहने वाला है, दूसरे साथी का क्या हुआ, पुलिस क्या कर ही है इस मामले में

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट थाना सूरजपुर की पुलिस और बदमाशों के बीच यहां यहां हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। उसे घायलास्था में गिरफ्तार कर पुलिस ने इलाज के लिए अपनी हिरासत में अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति को गैंगस्टर बताया है और जानकारी दी है कि उसके खिलाफ विभिन्न थानों मैें आधा दर्जन गैंगेस्टर एक्ट और अन्य गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

कहां हुई मुठभेड़

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आज शनिवार को थाना सूरजपुर पुलिस पीर कट 130 मीटर रोड, तिलपता गोल चक्कर के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान वह वाहनों और संदिग्ध लोगों को रोककर पूछताछ भी कर रही थी। इसी बीच दो लोग बुलेट मोटरसाइकिल से आते दिखे। पुलिस दल ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वह अपना वहान मोड़ कर सर्विस रोड की ओर भागने लगे। इस प्रयास में उनकी मोटर साइकिल फिसल गई। पुलिस का कहना है कि उन्होंने उन पर फायरिंग करने लगे। पुलिस ने भी रक्षा में फायरिंग की। एक आरोपी के पैर में गोली लगी और घायल हो गया। पुलिस ने उसे घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया।

कौन है मुठभेड़ में घायल व्यक्ति

पुलिस ने घायल व्यक्ति की पहचान अंकित उर्फ अमित उर्फ अक्की निवासी ग्राम कठहैड़ा, थाना दादरी, जिला गौतमबुद्धनगर के रूप में की है। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस. कारतूस का खोखा, बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई है। उसे इलाज के लिए पुलिस हिरासतद में अस्पताल भेजा गया है।

गैंगेस्टर है अमित

पुलिस ने बताया कि अमित गैगेंस्टर है। उसके विरूद्ध विभिन्न थानों में गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न गंभीर आपराधिक मामलों में आधा दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस को उसे विभिन्न मामलों में तलाश भी थी।

मुठभेड़ के दौरान दूसरा भाग गया

पुलिस के मुठभेड़ के दौरान बुलेट मोटर साइकिल पर सवार दूसरा व्यक्ति भाग गया। पुलिस ने उसका नाम सुमित बताया है।  पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गिरफ्तार और भागे बदमाश के आपराधिक अन्य मामलों की जानकारी जुटाने लगी हुई है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close