crimeउत्तर प्रदेशगाज़ियाबादगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडादिल्लीनोएडानोएडा वेस्ट

मुठभेड़ः रोकने पर पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगे मोटर साइकिल सवार बदमाश, एक घायल अवस्था में व दूसरा कांबिंग के दौरान पकड़ा गया

बादलपुर थाना प्रभारी दल बल के साथ सादोपुर की झाल पर चला रहे थे चेकिंग अभियान, बदमाश रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायर भागने लगे थे

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट थाना बादलपुर की पुलिस और बदमाशों के बीच रविवार की देर रात हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायलावस्था में पकड़ा गया। दूसरे बदमाश को पुलिस ने क्षेत्र की कांबिंग के दौरान दबोचा। पुलिस ने घायल बदमाश को अपनी हिरासत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए दोनों बदमाशों के आपराधिक इतिहास के बारे में पुलिस जानकारी भी जुटा रही है।

क्या है मामला

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात बादलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ सादोपुर की झाल पर वाहनों और संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रहे थे। तभी मोटर साइकिल से दो लोग आते दिखे। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन वे नहीं रुके और मोटर साइकिल मोड़कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने उनका पीछा किया। मोटर साइकिल सवार लोगों ने पुलिस टीम पर फायर करना शुरू कर दिया। इस पुलिस ने जवाबी फायर की तो एक व्यक्ति की पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर गया। पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। दूसरा उस समय मौके से भाग गया। पुलिस ने तुरंत आसपास के क्षेत्र की कांबिंग शुरू कर दी और कांबिंग के दौरान ही दूसरा बदमाश भी पकड़ लिया गया।

कौन हैं पकड़े गए लोग

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की जो बदमाश पुलिस की पैर में गोली लगने से घायल हो गया है उसकी पहचान दिलबर उर्फ जावेद (उम्र- 22 वर्ष) निवासी 30 फुटा रोड, अखाड़े वाली गली, अशोक विहार थाना लोनी गाजियाबाद के रूप में हुई है। वह वर्तमान में सुमित नागर पानी प्लांट वाले के प्रथम तल गली नंबर 3 ठाकुर हलवाई वाली गली थाना भजनपुरा दिल्ली में रहता था। कांबिंग के दौरान पकड़े गए दूसरे बदमाश की पहचान मोहम्मद तालिब निवासी नूर मस्जिद प्रेम नगर 20 फुटा रोड लोनी देहात जिला गाजियाबाद के रूप में हुई है। यह कांबिंग के दौरान पकड़ा गया। घायल बदमाश के पास अवैध तमंचा, खोखा कारतूस, कारतूस मोटर साइकिल बरामद हुई है। दूसर के पास से भी तमंचा, कारतूस मिला है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस बदमाशों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close