×
Uncategorized

Noida: नेटवर्क ठीक करने के लिए टावर पर चढ़े इंजीनियर की दर्दनाक मौत, सेफ्टी बेल्ट भी नहीं आई काम

मूलरुप से फिरोजाबाद जिले के धर्मपुर गांव निवासी शांतनु (30) शुक्रवार को चांदपुर गांव में गए थे।

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के चांदपुर गांव में सिग्नल ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़े नेटवर्क इंजीनियर की मौत हो गई। वह शिकायत मिलने पर कंपनी की तरफ से लगाए गए मोबाइल टावर पर गए थे। घटना के दौरान वह टॉवर पर चढ़कर नेटवर्क चेक कर रहे थे। उसी दौरान सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूट गया और वह करीब 190 फीट ऊंचाई से नीचे आ गिरे। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मूलरुप से फिरोजाबाद जिले के धर्मपुर गांव निवासी शांतनु (30) शुक्रवार को चांदपुर गांव में गए थे। चांदपुर गांव में लगे टॉवर पर पिछले कई दिनों से नेटवर्क की समस्या आ रही थी। जिसकी शिकायत आए दिन ग्रामीण कंपनी के अधिकारियों से कर रहे थे। सिग्नल की जांच के लिए शांतनु खुद टॉवर पर चढ़े और सुरक्षा के लिहाज से हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट पहन रखी थी। सिग्नल चेक करने के दौरान अचानक उनकी सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूट गया और वह नीचे जा गिरे।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें उपचार के लिए कासना के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शांतनु के भाई देवेश कुमार ने बताया कि वह पिछले चार साल से एयरटेल में नेटवर्क इंजीनियर थे।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close