उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

पर्यावरण संरक्षणः भाजपा किसान मोर्चा ने चलाया मंडलों में पौधारोपण अभियान

पहले नोएडा भाजपा के मंडलों में बैठक हुई फिर चला पौधरोपण अभियान

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा (भाजपाकिमो ) नोएडा महानगर की इकाई ने जिलाध्यक्ष ओमवीर अवाना की अध्यक्षता में सेक्टर 73 में अपनी मासिक बैठक की। बैठक कृष्णा नगर मंडल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में आयोजित हुई।

बैठक में ओमवीर अवाना ने संगठन के कार्यों पर चर्चा की। बैठक के बाद दोनो मंडलों में पौधारोपण अभियान चलाया गया।

इस बैठक में भाजपाकिमो के जिला महामंत्री घनश्याम यादव, मुक्तानंद शर्मा प्रधान जी, जिला मंत्री अनिल मास्टर, जिला कार्यकारिणी सदस्य अशोक यादव, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष बबलू यादव, पंकज झा,  मंडल, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा और संजीव पटेल,  मंडल महामंत्री निर्मल सिंह, रविन्द्र सिंह, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष 63ए रामेश्वर यादव, आरडब्लूए महासचिव एनके सिंह, सहित किसान मोर्चा के सभी जिला एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close