×
नोएडा

‘संघर्ष की मिसाल बहनजी के प्रति चंद्रशेखर की गंदी सोच व बहुजन आंदोलन को खत्म करने की साजिश’, रोहिणा घावरी का बड़ा आरोप

मध्यप्रदेश के इंदौर की पीएचडी छात्रा और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रोहिणी घावरी ने नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण पर एक बार फिर से निशाना साधा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक ओडियो पोस्ट कर सनसनी फैला दी है। उन्होंने ऐलान किया है कि जो भी उनके दावे को एआई या फिर गलत” साबित करता है तो उसको एक करोड़ का इनाम देंगी। यह चुनौती उन्होंने सार्वजनिक रूप से की है। रोह‍िणी घावरी ने लिखा क‍ि “इस पूरी ऑडियो में मेरी बहुजन आंदोलन के प्रति ईमानदारी, निष्ठा और चंद्रशेखर का बहनजी को बदनाम करने का षड्यंत्र साफ़ झलकता है। समाज में यह सच्चाई इसलिए भी लानी जरुरी है कि आखिर क्यों नई पीढ़ी के मन में अपने महापुरुषों के प्रति ज़हर खोला जा रहा है? इसकी पीछे साज़िश क्यो रची जा रही है? रोह‍िणी घावरी ने अपने एक्स हैंडल पर एक ऑड‍ियो शेयर करते हुए लिखा कि 'संघर्ष की मिसाल बहनजी के प्रति चंद्रशेखर की गंदी सोच व बहुजन आंदोलन को खत्म करने की साजिश'। चंद्रशेखर ने कहा कि ‘बहनजी कांशीराम साहब को ब्लैकमेल करती थीं। अगर मुख्यमंत्री नहीं बनाया तो समाज को बताऊंगी कि कांशीराम साहब ने मेरा रेप किया। उन्होंने लिखा कि आकाश आनंद के पिता ने कांशीराम साहब के सिर पर बंदूक रखी और आज़ाद समाज पार्टी का विलय कर दूँगा अगर उत्तराधिकारी चंद्रशेखर को बनाया जाए। रोह‍िणी घावरी ने शुक्रवार दोपहर अपने सोशल मीडिया पर एक कॉल रिकार्डिंग शेयर की है, जिसके बारे में वह दावा कर रही हैं कि यह बातचीत उनके और उत्तर प्रदेश के नगीना सीट से आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सांसद व भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद के बीच हुई है। जिसपर रोह‍िणी घावरी ने दावा किया है कि मेरा ऑड‍ियो ऑरिजिनल है। कॉल रिकार्डिंग में उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता कमलनाथ तक का ज़िक्र है।

मध्यप्रदेश के इंदौर की पीएचडी छात्रा और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रोहिणी घावरी ने नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण पर एक बार फिर से निशाना साधा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक ओडियो पोस्ट कर सनसनी फैला दी है। उन्होंने ऐलान किया है कि जो भी उनके दावे को एआई या फिर गलत” साबित करता है तो उसको एक करोड़ का इनाम देंगी। यह चुनौती उन्होंने सार्वजनिक रूप से की है।

रोह‍िणी घावरी ने लिखा क‍ि “इस पूरी ऑडियो में मेरी बहुजन आंदोलन के प्रति ईमानदारी, निष्ठा और चंद्रशेखर का बहनजी को बदनाम करने का षड्यंत्र साफ़ झलकता है। समाज में यह सच्चाई इसलिए भी लानी जरुरी है कि आखिर क्यों नई पीढ़ी के मन में अपने महापुरुषों के प्रति ज़हर खोला जा रहा है? इसकी पीछे साज़िश क्यो रची जा रही है?

रोह‍िणी घावरी ने अपने एक्स हैंडल पर एक ऑड‍ियो शेयर करते हुए लिखा कि ‘संघर्ष की मिसाल बहनजी के प्रति चंद्रशेखर की गंदी सोच व बहुजन आंदोलन को खत्म करने की साजिश’। चंद्रशेखर ने कहा कि ‘बहनजी कांशीराम साहब को ब्लैकमेल करती थीं। अगर मुख्यमंत्री नहीं बनाया तो समाज को बताऊंगी कि कांशीराम साहब ने मेरा रेप किया। उन्होंने लिखा कि आकाश आनंद के पिता ने कांशीराम साहब के सिर पर बंदूक रखी और आज़ाद समाज पार्टी का विलय कर दूँगा अगर उत्तराधिकारी चंद्रशेखर को बनाया जाए।

रोह‍िणी घावरी ने शुक्रवार दोपहर अपने सोशल मीडिया पर एक कॉल रिकार्डिंग शेयर की है, जिसके बारे में वह दावा कर रही हैं कि यह बातचीत उनके और उत्तर प्रदेश के नगीना सीट से आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सांसद व भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद के बीच हुई है। जिसपर रोह‍िणी घावरी ने दावा किया है कि मेरा ऑड‍ियो ऑरिजिनल है। कॉल रिकार्डिंग में उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता कमलनाथ तक का ज़िक्र है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close