उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

उत्साहःअमित शाह के नोएडा पहुंचने पर डीएनडी पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

कार्यकर्ताओं को देख वाहन से उतरे शाह, कार्यकर्ताओं का किया अभिवादन, मिले भी

नोएडा। केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह के यहां नोएडा पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका डीएनडी पर भव्य स्वागत किया। शाह भी कार्यकर्ताओं को देखकर अपनी गाड़ी से उतर पड़े और उनका अभिवादन करने के साथ ही उनसे मिले। केंद्रीय गृहमंत्री शाह दिल्ली से ही अपने काफिले के साथ आए।

कार्यकर्ताओं में था उत्साह

केंद्रीय गृह मंत्री के यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उनका स्वागत करने के लिए बेहद उत्साह था। उन्होंने अपने प्रिय नेता को देखते ही उनके स्वागत की होड़ मच गई। उन्होंने फूल मालाओं और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।

विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यहां ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 15 सितंबर तक आयोजित विश्व डेयरी शिखर सम्मेलन में भाग लेने जाएंगे। सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह ही कर चुके हैं। प्रधानमंत्री इस सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद नई दिल्ली चले भी गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री शाह का स्वागत सम्मेलन स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। योगी रविवार से ही नोएडा में मौजूद हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री की अगवानी करने के साथ ही सुबह डेयरी सम्मेलन में प्रधानमंत्री के साथ भाग लिया था।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close