उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

विस्तारः भाकियू (क्रांति) संगठन का विस्तार, नए पदाधिकारी बनाए गए

भारतीय किसान यूनियन क्रांति की पंचायत में किसान मजदूरों के हित में काम करने का लिया संकल्प

नोएडा। भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मसिंह के आदेश पर किसान पंचायत का आयोजन ग्राम गढ़ी चौखंडी सेक्टर 121 में किया गया। पंचायत की अध्यक्षता सतवीर सिंह ने की।

पंचायत में भाकियू (क्रांति) के प्रदेश अध्यक्ष परविंदर ने कहा कि किसानों मज़दूरों के हित में काम करने का संकल्प दिलाया और उनके साथ हो रहे कथित अत्याचार के ख़िलाफ़ सभी को मिल-जुलकर आवाज उठाने और संघर्ष करने का आह्वान किया।

नए पदाधिकारी मनोनीत

इस पंचायत में भारतीय किसान यूनियन क्रांति का विस्तार किया गया। इसमें विनोद सिंह को राष्ट्रीय संगठन मंत्री पद पर राष्ट्रीय महासचिव सुंदर सिकंदरपुर ने मनोनीत किया। मुकेश प्रधान को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया।

पंचायत में प्रदेश संगठन मंत्री सोनू, प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर राजन सिंह, मेरठ मंडल प्रभारी आदेश यादव, निज़ाम ख़ान, अंकित, राहुल चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close