उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

सपा विस कार्यकारिणी का विस्तारः कई पदाधिकारी और सदस्य बनाए गए

तत्कालीन सपा सरकार की उपलब्धियां बताई गईं, भाजपा सरकार पर प्रदेश को विकास मामले में पीछे ढकेलने का लगाए गए आरोप

नोएडा। समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर की यहां सेक्टर-61 में हुई प्रेस कांन्फ्रेंस में समाजवादी पार्टी की विधानसभा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। यह घोषणा सपा के गौतमबुद्ध नगर लोकसभा संगठन प्रभारी बीर सिंह यादव ने की। संचालन पूर्व महासचिव राघवेंद्र दुबे ने की।

भाजपा सरकार पर लगाए कई आरोप

प्रेस कांन्फ्रेंस में बीर सिंह यादव ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है। उसने देश-प्रदेश को विकास के मामले में कई वर्ष पीछे धकेल दिया है। जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो नोएडा सहित पूरे उत्तर प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी गई थी।

ये दिया उदाहरण

उन्होंने उदाहरण दिया कि नोएडा में एलिवेटेड रोड,  सेक्टर 39 जिला अस्पताल, शिल्प हाट, नारी निकेतन, मेट्रो, स्टेडियम, कन्या इंटर कॉलेज, मल्टीलेवल पार्किंग सहित अनेक विकास के ऐतिहासिक कार्य किए। आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी।

ये बनाए गए पदाधिकारी

सदरपुर गांव निवासी बबलू चौहान को नोएडा विधानसभा का अध्यक्ष घोषित किया गया। बबलू चौहान 18 वर्षों से सक्रियता के साथ पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। दो बार यूथ ब्रिगेड उपाध्यक्ष, तीन बार शिक्षक सभा अध्यक्ष, नोएडा ग्रामीण में उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके हैं। नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी पार्टी ने सौंपी है उसे पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करने की कोशिश करेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को घर घर तक पहुंचाने का काम करेंग। महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने कहा कि बबलू चौहान के विधानसभा अध्यक्ष बनने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

ये भी बनाए गए पदाधिकारी

इसी दौरान किरनपाल भूड़ा को महासचिव और बाबू प्रधान को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। विधानसभा कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष बनाए गए। इनमें रवि राघव, जलीस अल्वी, राणा मुखर्जी, सतवीर गौतम, शेखर यादव, रंजीत पटेल शामिल हैं। सचिव पद पर शादाब खान, संतोष चौटाला, सौरभ चौहान, रवि यादव, लोकेश चौधरी, कृपाल यादव, सोनू त्यागी, मुफ्ती मुबारक, शीशपाल यादव, विशाल पंडित, मोहम्मद अफसार, सतेंद्र कुमार, सुभाष गुप्ता को नियुक्त किया गया है। सुशील पाल, मोहम्मद फारुख, राजेश महालिया, संतोष कुमार, विक्की कुमार, सुरेंद्र कुमार, मोहित कुमार, अजय महरौलिया, नैमी चौहान, शाहरुख खान, मनोज गौतम को कार्यकारणी का सदस्य बनाया गया।

ये लोग भी थे मौजूद

इस अवसर पर नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता, पूर्व महासचिव राघवेंद्र दुबे, जय करण चौधरी, ओमपाल राणा, मनोज चौहान, महासचिव विकास यादव, संजय त्यागी, मुकेश बाल्मीकि, विनोद चौहान, मनोज गोयल,अर्जुन प्रजापति, अविनाश सिंह, हर्ष चौहान, सिकंदर पासवान, सोनू वर्मा, महकार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close