उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

जनसंपर्कः पांच अप्रैल की रैली में शामिल होने के लिए सीटू ने चलाया जनसंपर्क अभियान

दिल्ली के रामलीला मैदान में बुधवार को विभिन्न वामपंथी संगठनों द्वारा आयोजित की गई है किसान-मजदूर संघर्ष रैली

नोएडा। दिल्ली के रामलीला मैदान में पांच अप्रैल (बुधवार) को आयोजित किसान-मजदूर संघर्ष रैली में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने के लिए यहां नोएडा में सीटू सहित अन्य वामपंथी संगठनों ने जनसंपर्क अभियान चलाया। सीटू के गौतमबुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने दावा किया कि रैली में गौतमबुद्ध नगर जिले से काफी संख्या में लोग पहुंचेगे।

विभिन्न माध्यमों से कर रहे संपर्क

नोएडा, सीटू, किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन के संयुक्त आह्वान पर 5 अप्रैल दिल्ली के रामलीला मैदान होने वाली किसान मजदूर संघर्ष रैली की तैयारी में सीटू के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नोएडा व ग्रेटर नोएडा में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया। आज भी सीटू कार्यकर्ताओं ने कई जगह माइक प्रचार, पर्चा वितरण, नुक्कड़ नाटक, नुक्कड़ सभा आदि के माध्यम से मेहनतकश आवाम से 5 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे तक  रामलीला मैदान दिल्ली में पहुंचने की अपील की।

अभियान में ये लोग रहे शामिल

प्रचार अभियान का नेतृत्व सीटू नेता रामसागर, गंगेश्वर दत्त शर्मा, राम स्वारथ, मुकेश कुमार राघव, पूनम देवी, जितेंद्र कुंडू, हरी गुप्ता, रंजीत चौधरी, संतोष, मोहम्मद फिरोज, रमाकांत सिंह, मदन बिष्ट आदि ने किया। सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने कहा कि सरकार की मजदूर किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 5 अप्रैल 2023 को रामलीला मैदान में होने वाली किसान मजदूर संघर्ष रैली के अभियान को मजदूरों, किसानों, आम जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और नोएडा से हजारों लोग रैली में शामिल होंगे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close