×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

यमुना प्राधिकरण पर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

ग्रेटर नोएडा, 15 सितंबर 2026। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहा। धरने में सैकड़ों किसान शामिल हुए, जिनमें बड़ी संख्या में युवा और बुजुर्ग किसान मौजूद रहे।

धरने की अध्यक्षता बिसंबर बाबूजी ने की, जबकि संचालन राजीव मलिक ने किया। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने कहा कि प्राधिकरण स्तर पर किसानों को लगातार आश्वासन दिए जा रहे हैं, लेकिन शासन स्तर पर उनकी मांगों को लेकर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है।

किसानों ने भूमि अधिग्रहण से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया है। उनकी प्रमुख मांगों में भूमि अधिग्रहण के एवज में 10 प्रतिशत विकसित भूखंड दिए जाने, आबादी के निस्तारण और लंबित लीज बैक मामलों का तत्काल समाधान, बढ़ी हुई दर से 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा तथा किसानों के बच्चों को रोजगार देने की मांग शामिल है।

इसके अलावा किसानों का कहना है कि पिछले 12 वर्षों से सर्किल रेट में उचित बढ़ोतरी नहीं हुई है। ऐसे में उन्होंने उचित बाजार दर के आधार पर मुआवजा निर्धारित करने की मांग उठाई है। किसानों ने वर्ष 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून के प्रावधानों को लागू करने की भी मांग की।

पवन खटाना ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों पर जल्द ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना तीनों प्राधिकरणों से संबंधित क्षेत्रों में आंदोलन अनिश्चितकाल तक जारी रखा जाएगा।

धरने के दूसरे दिन भारतीय किसान यूनियन सर छोटू राम की ओर से भी समर्थन दिया गया। इस दौरान मथुरा जिला अध्यक्ष मीरा सिंह, आशु शर्मा, आगरा मंडल अध्यक्ष युवा विपिन यादव, मटरू नागर, अजीत अधाना, युवा मंडल अध्यक्ष बलजीत नागर, राजे प्रधान, रॉबिन नागर, भगत सिंह प्रधान, प्रकाश फौजी, राकेश खाजपुर, बेली भाटी, गुलाब, ललित चौहान, लाला यादव, अमित डैढा, विकास भाटी, राकेश नंबरदार, जगत प्रधान, संजु, अमित जैलदार, नागेश सुवे, राम मास्टर, अनित कसाना, अरविंद लोहिया, अजय भाटी, अविनाश तवर, अनिल, सुरेश सिंह, साजिद, उदयवीर, योगेश शर्मा, नरेश चौहान, ताराचंद, जयकरण, वीरपाल, देवी राम मास्टर, नरेंद्र कसाना, मोहित कसाना, रविंद्र नागर, बिजेंदर, श्यामवीर, प्रताप नागर, आनंद चौधरी, प्रवीण शर्मा, नितीश राणा, श्याम सिंह, राजेश हरि, प्रवीण चौधरी, विनोद राजपूत, जैसलमेर त्यागी, अर्जुन सिंह, गोपाल शर्मा, महेश चंद शर्मा, नूर हसन, रविंद्र कुमार, राहुल भाटी, जितेंद्र बैरागी, गौरव बैरागी, जितें गुर्जर, सोनू कसाना, अमित भाटी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close