Greater Noida Breaking : किसानों का कलेक्ट्रट पर कूच, राकेश टिकैत पर हमले का किया विरोध

ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पर बेंगलुरु में हुए कथित हमले को लेकर जनपद के किसानों में भारी आक्रोश है, किसानों ने मंगलवार सुबह कलेक्ट्रट पर कूच किया
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के जिला मीडिया प्रभारी सुनील कुमार नागर ने बताया कि कि चौधरी राकेश टिकैत के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर सभी किसान दुखी और आक्रोशित हैं। मंगलवार सुबह किसान कलेक्ट्रट पहुंचे और राकेश टिकैत पर हुए हमले की निंदा की।
दूसरी ओर, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पर हुए कथित हमले की खबर सुनते ही यहां पुलिस अलर्ट हो गई है। किसी अप्रिय घटना से निपटने और जिला भाकियू मीडिया प्रभारी सुनील कुमार नागर की जानकारी देने के बाद गौतमबुद्ध नगर के कमिश्नर आलोक सिंह के आदेश पर पुलिस भारतीय किसान यूनियन के नेताओं पर नज़र बनाये रखे हुए है।