उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

किसान आंदोलनः जेल में बंद किसानों से मिला किसानों व कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, बिना शर्त रिहाई की मांग

कांग्रेस नेताओं ने किया दावा, जल्दी ही राहुल-प्रियंका किसानों के बीच पहुंचेंगे, लेंगे आंदोलन में भाग, आंदोलन को मिलेगी और तेज गति

ग्रेटर नोएडा। किसान सभा के आह्वान यहां ग्रेटर नोएडा पर अपनी मांगों और समस्याओं के निराकरण के पिछले 52 दिनों से महापड़ाव डाले किसानों और कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जेल में बंद किसान नेताओं से मिला। उधर, किसान का महापड़ाव बृहस्पतिवार को 52वें दिन भी जारी रहा।

कौन लोग मिले जेल में बंद किसान नेताओं से

जेल में बंद किसान नेताओं से अजय चौधरी राष्ट्रीय संयोजक किसान कांग्रेस व वरिष्ठ नेता संजीव शर्मा, दीपक भाटी के नेतृत्व में 14 सदस्यीय किसानों का प्रतिनिधिमंडल जेल में बंद किसानों से मिला। वहां किसानों से मुलाकात करने के बाद धरनास्थल पर किसानों के बीच प्रतिनिधिमंड पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने किसानों से आंदोलन के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने धरने को संबोधित भी किया।

भरोसा दिलाया, कांग्रेस किसानों के साथ

उन्होंने धरने को संबोधित करते आंदोलनकारी किसानों को विश्वास दिलाया कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है। उन्होंने सरकार से जेल में बंद किसानों को बिना शर्त तुरंत रिहा करने की मांग की।

राहुल-प्रियंका जल्दी ही आएंगे

उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि जल्दी ही उनके बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और  प्रियंका गांधी किसानों के बीच पहुंचेंगे। उधर, किसान सभा की अगुवाई में ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण पर 52 वें दिन भी किसानों का धरना जारी रहा।

ये मांग और किसानों की समस्याएं

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण से हुए पूर्व में समझौते के अनुसार वंचित किसानों के 10% आबादी प्लॉट तुरंत देने, सर्किल रेट का 4 गुना मुआवजा, आबादी के मामलों का निस्तारण कर बैक लीज कराने, आवासीय योजनाओं में किसानों का दोनों तरह का कोटा बहाल करने, रोजगार नीति लागू करने, स्थानीय युवाओं को कंपनियों में रोजगार तय करने, किसानों और उनके परिवार को निःशुल्क शिक्षा एवं चिकित्सा की सुविधा नीति लागू करने, भूमिहीन परिवारों को 40 वर्ग मीटर आबादी के प्लॉट देने, 120 मीटर न्यूनतम प्लॉट देने की पात्रता व आबादी के लंबित 211मामलों में शिफ्टिंग का पूरा रकबा करते हुए लीजबैक कराने आदि मांगों और समस्याओं के निराकरण के मुद्दे पर किसान धरना दे रहे हैं।

ये लोग थे आज के धरने में शामिल

धरने की अध्यक्षता रामचंद्र मायचा और संचालन सतीश यादव इटेडा व अजय पाल भाटी ने किया। धरने पर अजय चौधरी राष्ट्रीय संयोजक किसान कांग्रेस व वरिष्ठ नेता संजीव शर्मा, दीपक भाटी के नेतृत्व में 14 सदस्य कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल भी धरने में बाद में शामिल हुआ। धरने को भारतीय वीर दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कसाना, किसान नेता यतेंद्र मैनेजर, नरेंद्र भाटी, पुष्पेंद्र त्यागी, संदीप भाटी, सुशांत, जगबीर नंबरदार, मदन लाल भाटी, तिलक देवी, पूनम भाटी, सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुषों ने हिस्सा लिया।

सुखबीर कल किसानो के साथ करेंगे कूच

भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा नोएडा व ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरणों पर वादा खिलाफी के विरोध में कल शुक्रवार को 81 गांवों के किसानों के साथ कूच करेंगे। वे अब बड़ा आंदोलन करने के मूड में हैं।

कुछ दिन पहले सुखबीर खलीफा नोएडा विकास प्राधिकरण पर कूच किया था लेकिन सांसद महेश शर्मा ने यहां पहुचकर किसानों को आश्वासन दिया था उनकी समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने अधिकारियों से किसानों की बात भी कराई थी लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है।

नोएडा विकास प्राधिकरण देंगे धरना

अब वे 81 गांवों के किसानों के साथ नोएडा विकास प्राधिकरण पर धरना देकर प्रदर्शन करेंगे।

बरात घर में बैठक करेंगे

नोएडा विकास प्राधिकरण पर धरने से पहले किसान हरोला बरात घर में बैठक करेंगे। इसके बाद नोएडा प्राधिकरण की ओर कूच करेंगे।

पुलिस अलर्ट

किसानों की नोएडा विकास प्राधिकर पर किसानों के धरने की तैयारी की खबर मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। हर बार किसानों के पुलिस के साथ नोकझोक हुई है। इस बार भी यही संभावना है। अबकी बार भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपार की लड़ाई के लिए गांवों में बैठक कर रहे हैं। आरपार की लड़ाई के लिए महिलाएं शपथ ले रही हैं।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close