उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

किसानों का अल्टीमेंटमः 31 जुलाई तक किसानों की समस्याओं का हो समाधान, वरना धरना एयरपोर्ट के अंदर

साबौता कट पर किसान-मजूरों की हुई महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने दी चेतावनी

ग्रेटर नोएडा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने गौतमबुद्ध नगर के तीनों विकास प्राधिकरणों, प्रशासन और सरकार को चेतावनी दी कि वे किसानों की समस्याओं और मांगों को 31 जुलाई तक पूरा कर दे वरना धरना जेवर एयरपोर्ट के अंदर होगा। टिकैत आज सोमवार को जेवर क्षेत्र के जेवर के साबौता कट के नीचे हुई किसानों-मजदूरों की महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। इस महापंचायत में गौतमबुद्ध नगर जिले के किसान तो आए ही आसपास के जिलों से भी किसान आएं हुए थे। महापंचायत में जहां हजारों की संख्या पुरुष किसान शामिल थे वहीं काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं।

 

 

अन्याय नहीं होने देंगे

महापंचायत में हजारों लोगों को संबोधित करते हुए चौधरी नरेश टिकैत ने किसानों को भरोसा दिलाया वे आखिरी सांस तक किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी गलत नीतियों के द्वारा किसानों के साथ अन्याय करती हैं। आज पूरे देश में विभिन्न राज्यों और जिलों में 50 जगहों पर किसान अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार पुलिस के बल पर किसानों पर लाठीचार्ज करवा रही है। किसानों को जेल में डालने का कार्य कर रही है। ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्राधिकरणों और सरकार को चेतावानी

उन्होंने स्थानीय प्रशासन, गौतमबुद्ध नगर जिले के तीनों विकास प्राधिकरणों और सरकार को चेतावनी दी कि अब बहुत बड़ा आंदोलन जल्द ही किया जाएगा। नोएडा के अधिकारियों से कहा कि 31 जुलाई तक किसानों की समस्याओं का समाधान हो जाना चाहिए वरना धरना एयरपोर्ट के अंदर ही होगा।

जहां किसान बसना चाहते हैं वहीं बसाएं

महापंचायत की अध्यक्षता प्रभु नंबरदार थोरा एवं संचालन राजीव मलिक ने किया। भारतीय किसान यूनियन पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने कहा जेवर एयरपोर्ट के गांव जिनका विस्थापन हो रहा है पूरे गांवों के किसानों को 100 मीटर का प्लॉट बालिग एवं नाबालिक सभी को दिया जाए। जिन गांव का विस्थापन हो रहा है उन गांवों के किसानों को वे जहां पर बसना चाहते हैं उन्हें वहीं बसाया जाए।

22 जून को होगी अधिकारियों के साथ बैठक

महापंचायत में पवन खटाना ने जानकारी दी कि गौतमबुद्ध नगर जिले के दो अपर जिलाधिकारियों (एडीएम) डॉ.नितिन मदान एवं बलराम ने बताया है कि शोर की जमीन का वे मुआवजा देने को तैयार हैं। जो बिंदु मांगे और समस्याएं महापंचायत में बताए हैं हम उन पर भी ज्यादातर सहमत है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से फोन पर वार्ता हो गई है। 22 जून को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान प्रतिनिधित्वमंडल की बैठक जिला मुख्यालय में पर होगी। इस बैठक में तीनों विकास प्राधिकरणों (नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) भी शामिल होंगे।

आबादी का निस्तारण कर रहे

नोएडा विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ एवं ओएसडी) प्रसून कुमार द्विवेदी ने कहा हम किसानों की आबादी का निस्तारण कर रहे हैं। इस मामले में 23 जून को नोएडा विकास प्राधिकरण में बैठक होगी। ग्रेटर नोएडा के एसीईओ आनंद वर्धन ने कहा हमने ज्यादातर आबादी के निस्तारण कर दिए हैं। हम किसानों से आबादी के निस्तारण के लिए एप्लीकेशन ले रहे हैं। उन पर कार्य कर रहे हैं। 64.7 परसेंट मुआवजा की प्रक्रिया चल रही है। उस पर भी हम जल्द ही किसानों को 64.7% बाटेंगे। आने वाली 26 जून को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में किसानों के प्रतिनिधित्व मंडल की मीटिंग होगी।

ये लोग भी थे शामिल

महापंचायत में प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, सुरेंद्र नागर, सुनील प्रधान, अनित कसाना, मटरू नागर, विजेंद्र सिंह गाजियाबाद, रोबिन नागर, बेली भाटी, सरदार मंजीत सिंह, हरेंद्र भाटी, राजे प्रधान, ओमप्रकाश कसाना, महेंद्र चौरोली, बिन्नू भाटी, कोशिंदर खटाना, संदीप खटाना, धनीराम मास्टर, चाहत राम, मास्टर चंद्रपाल बाबूजी, महेश खटाना, प्रशांत भाटी अस्तौली, योगेश भाटी, संदीप चपराना, अमित डेढा, ललित चौहान, नरेंद्र भाटी, रिंकू शरीफ, प्रदीप नागर, राकेश नागर, पवन नागर, विनोद पंडित, ज्ञानी सरपंच गजेंद्र चौधरी, बेगराज प्रधान, जगत प्रधान, जित्ते बैसला, अशोक नागर, लाला चौधरी, सरजीत नागर, देवेंद्र वर्मा, अली हसन, शराफत, पीतम सिंह, विश्वास नागर, सुंदर खटाना, सोनू भाटी, सत्येंद्र चेची, सोनू कसाना, संजीव मोरना, संजीव, लाला यादव, प्रमोद सफीपुर, नवनीत खटाना, मारुति खटाना, यस खटाना, कार्तिक खटाना, मोहित कसाना, रिंकू बढ़ाना, सत्य भाटी, कौशल भाटी, सुलली भाटी, राजू मिलक, हनी नेताजी खेरली, तोहिद खेरली सहित हजारों शामिल थे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close