×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

नोएडा-मामूरा में किसान एकजुट, पवन खटाना के नेतृत्व में आंदोलन की तैयारी

नोएडा – भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नोएडा के कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रवक्ता पवन खटाना का भव्य स्वागत किया। यह स्वागत कार्यक्रम नोएडा के सेक्टर-19 स्थित बारात घर तथा मामूरा गांव में आयोजित किया गया, जहां ग्रामवासियों ने पगड़ी पहनाकर और फूलमालाओं से उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पवन खटाना ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह आप सभी के आशीर्वाद से मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर वे हमेशा आगे खड़े रहेंगे और उनके अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेंगे।

उन्होंने कहा, “आप सभी मेरी ताकत हैं। सरकार द्वारा लंबे समय से किसानों की जमीन के सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। यदि जल्द इस पर निर्णय नहीं हुआ, तो संगठन नए आंदोलन की तैयारी कर महासंग्राम छेड़ेगा।”

इस अवसर पर राजे गुलाब बिधूड़ी, अजीत अधाना, रॉबिन नागर, योगेश भाटी, गजेंद्र चौधरी, लाला यादव, अमित डेटा, सुंदर, पवन नागर, ललित चौहान, अमित, सचिन, गजराज भाटी, बेगराज प्रधान, जगत प्रधान, सोनू (मामूरा), अरविंद लोहिया, महेश खटाना सहित सैकड़ों किसान एवं मजदूर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने किसानों की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि अधिकारों की लड़ाई संगठित प्रयासों से ही जीती जा सकती है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close