नोएडा

किसान आज ​नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर जड़ेेंगे ताला, जानिए क्यों?

नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर सोमवार यानी 11 दिसंबर को किसान ताला जड़ेंगे।

नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर सोमवार यानी 11 दिसंबर को किसान ताला जड़ेंगे। किसान नेता सुखबीर खलीफा अपने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी के साथ मिलकर प्राधिकरण पहुंचेंगे और धरना भी देंगे। किसान नेता सुखबीर खलीफा ने खेतों में जाकर किसानों को जागरूक किया। किसानों का कहना है कि उनकी मांग प्राधिकरण पूरी नहीं कर रहा है।

सुखवीर खलीफा का कहना है कि जब तक हमारा हक दिया नहीं जाएगा तब तक लड़ाई जारी रहेगी। आपको बता दें सुखबीर खलीफा इससे पहले भी नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर सेक्टर 6 में कई बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन आश्वासन के बाद उन्हें उठाना पड़ा। समस्याओं का समाधान आज तक नहीं हुआ। सुखबीर खलीफा ने कहा है कि हमें केवल झूठे वादे नहीं चाहिए अब हमें ठोस कार्रवाई चाहिए तत्काल प्रभाव से हमारा मुआवजा चाहिए हमारे प्लॉट चाहिए हमे सुविधा चाहिए और हम इसको लेकर अब लड़ाई लड़ने जा रहे हैं आज नोएडा सेक्टर 6 नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर हजारों की संख्या में किस पहुंचकर धरना देंगे जिसको लेकर पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट हो गई है सुखबीर खलीफा ने ऐलान किया है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close