उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडाधर्म-कर्मनोएडानोएडा वेस्ट

आस्था का पर्वः डूबते सूर्य को अर्ध्य से पूजन शुरू, उगते सूर्य को अर्ध्य अर्पित कर हुआ छठ पर्व का समापन

राजनीतिक दल के लोग, सांसद विधायक भी पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच, घाटों पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

नोएडा। सूर्योपासना का महापर्व छठ नोएडा ग्रेटर नोएडा सहित समूचे गौतमबुद्ध नगर जिले में आस्था, विश्वास के साथ परंपरागत तरीके से मनाया गया। इसकी शुरूआत वैसे तो चार दिन पहले ही शुरू हो गई थी लेकिन घाटों पर डूबते सूर्य को अर्ध्य देकर छठी मइया के पूजन की शुरुआत और दूसरे दिन उगते सूर्य को अर्ध्य अर्पित कर पूजन का समापन किया गया।

 

 

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

रविवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सरोवरों, नदियों, तालाबों, पोखरों सहित अन्य विभिन्न स्थानों पर घाट बनाए गए थे। यहां बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं, पुरुषों और दर्शक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस दौरान प्रशासन और निजी संस्थाओं ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। इस अवसर पर गौतमबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद डॉ.महेश शर्मा और दादरी क्षेत्र से विधायक तेजपाल नागर ने श्रद्धालुओं का हाल जाना।

श्रद्धालुओं की आस्था

छठ व्रती और अन्य श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास है कि छठी मइया व्रत,पूजा अर्चना करने से लोगों की मनोकामना पूरी करती हैं। इस मौके पर व्रती महिलाओं ने कहा की इस व्रत का विशेष महत्व होता है। पुत्र और की घर की समृद्धि के लिए ये व्रत रखा जाता है। उन्होंने बताया की नहाय खाय के साथ शुरू हुआ यह व्रत उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही पूरा हो गया। उनका कहना है की ये व्रत बहुत ही सफाई के साथ रखा जाता है।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सीमा पर स्थित कुलेसरा घाट पर व्रती और अन्य श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। छठ पूजा समिति के सदस्यों ने कहा कि यहां लाखों श्रद्धालु आए। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। लोग अपनी आस्था के अनुसार नोएडा में पूर्वांचल व बिहार के लोग छठ मइया के त्यौहार को धूमधाम के साथ मनाए।

सांसद, विधायक ने लोगों का हालचाल जाना

नोएडा व ग्रेटर नोएडा में श्रद्धालुओं का हाल जानने के लिए सांसद डॉ.महेश शर्मा और दादरी से विधायक तेजपाल नागर लोगों के बीच मौजूद रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं का हाल जाना। सांसद महेश शर्मा ने कहा कि मेरी पत्नी वाराणसी की हैं। हम भी पूरी आस्था और विश्वास के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। इस बार भी की। हमने छठी मइया से सभी श्रद्धालुओं को स्वस्थ रखने की कामना की। श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे दादरी विधायक तेजपाल नागर ने भी सभी श्रद्धालुओं के बेहतर स्वास्थ्य की कामना छठी मइया से की। सांसद और विधायक ने पूजा में भाग भी लिया। विधायक ने कहा कि पूर्वांचल और बिहार के लोगो ने नोएडा ग्रेटर नोएडा की रौनक बढ़ाई है। इन्ही की वजह से नोएडा में भाजपा मजबूत हुई है।

नोएडा स्टेडियम, सेक्टर 91 सहित अन्य स्थानों पर भी छठ पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया था। इन स्थानों पर भी लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

कुलेसरा छठ समिति के सदस्य ओंकार सिंह ने बताते हैं कि जहां-जहां भी घाट बनाए गए हैं वहां-वहां श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी है। लोगों ने पूरी आस्था और विश्वास के साथ इस महापर्व को मनाया। वे बताते हैं कि श्रद्धालुओं और दर्शकों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसकी तैयारियां पहले से ही कर ली गई थी। पुलिस चौकियां बीच-बीच में बनाई गई थीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मंच थे ही। वे कहते हैं कि कभी यह त्यौहार बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश का माना जाता था लेकिन आज नोएडा, ग्रेटर नोएडा सहित पूरे जिले में छठ महोत्सव की झलक देखी गई। इनमें सभी लोग शामिल हुए।

सांसद व विधायक का आभार जताया

छठ पूजा महोत्सव पूर्वांचल समिति के सदस्य आदित्य कुमार ने बताया कि पूर्वांचल समिति हर साल की तरह अब की बार भी सेक्टर 91 में छठ पर्व धूमधाम और परंपरागत तरीके से मनाया। हमने सांसद महेश शर्मा व दादरी विधायक तेजपाल नागर को आमंत्रित किया था। उन लोगों ने आकर हमारे कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई है। उन्होंने इसके लिए सांसद और विधायक को धन्यवाद भी दिया।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close