मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में पहले ही दिन मिली खामियां, डीएम ने 143 पर दिए FIR के निर्देश
एसडीएम सदर ने अपने क्षेत्र के सभी बीएलओ को एक सप्ताह के अंदर प्रपत्रों को बांटने के निर्देश दिए है।

जिले में विधानसभा की मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू हो गया है। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांट रहे हैं। बुधवार को एसडीएम सदर ने अपने क्षेत्र के सभी बीएलओ को एक सप्ताह के अंदर प्रपत्रों को बांटने के निर्देश दिए है। इसके बाद पपत्रों को सही से भरवाकर वापस लेने की प्रक्रिया को 4 दिसम्बर तक पूरी कर ली जाएगी।
पहले ही दिन प्रपत्रों का वितरण में खामियां नजर आई। कई निर्वाचन क्षेत्रों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बीएलओ एवं सुपरवाइजरों द्वारा तहसील से गणना प्रपत्र की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट मेधा रूपम ने गंभीरता दिखाते हुए तीन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं 12 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही 130 बीएलओ एवं 13 सुपरवाइजरों के खिलाफ FIR और वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।




