उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगर

सैकड़ों लोगों ने जनता की थाली के राजमा, चावल व रसगुल्ले खाए

लगातार बढ़ती जा रही है नेफोवा का जनता की थाली की लोकप्रियता

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति गोल चक्कर पर नेफोवा की साप्ताहिक रविवार को जनता की थाली लगी। जनता की थाली कार्यक्रम में 212 लोगों ने भरपेट खाना खाया। आज की थाली में हमेशा की तरह मात्र पांच रूपये में खाना दिया गया।

नेफोवा हर रविवार को जनता की थाली कार्यक्रम का आयोजन करता है जिसमें जरूरतमंद और गरीब तबके लोग पांच रुपये में भरपेट खाना खाते हैं। नेफोवा का यह कार्यक्रम लोगों में काफी लोकप्रिय हो रहा है। कई लोगों को तो रविवार का इंतजार रहता है कि कब जनता की थाली कार्यक्रम का आयोजन हो। जनता की थाली में हमेशा की तरह आज भी ग्रेनो वेस्ट के चारमूर्ति थाली में राजमा, चावल के साथ रसगुल्ला रखा गया था।

नेफोवा के सदस्य विकास कटियार और सागर गुप्ता ने बताया कि आज की जनता की थाली आम्रपाली लीजर वैली निवासी शुभ्रा सिंह एवं समृद्धि ग्रांड एवेन्यू निवासी विमला गुप्ता के सौजन्य से प्रायोजित था। आज जनता की थाली विमला गुप्ता के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया गया।

नेफोवा की सदस्य ज्योति जैसवाल और राजकुमार ने बताया कि जनता की थाली की प्रसिद्धि लगातार बढ़ती जा रही है। जनता की थाली में लगातार नए-नए सदस्य जुड़ते जा रहे हैं। नोएडा-ग्रेटर नोएडा के साथ ही अन्य जगहों से भी लोगों का सहयोग मिल रहा है जो हम सभी के लिए बहुत ख़ुशी की बात है और काफी उत्साहवर्धक है।

आज जनता की थाली के खाना वितरण में शिप्रा गुप्ता, सुमित गुप्ता, जागृति चौधरी, शशिबाला, डॉ अवनीश, प्रतीक गुप्ता, पल्लवी गुप्ता, ज्योति जैसवाल, विकास कटियार, सागर गुप्ता ने सहयोग किया।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close