उत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का गौतमबुद्धनगर दौरा आज, सपा नेता सुनील भाटी के पुत्र के रिसेप्शन में शामिल होंगे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

नोएडा : पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज गौतमबुद्धनगर पहुँचेंगे। यहाँ सपा नेता के पुत्र के रिसेप्शन में शामिल होने के बाद अखिलेश पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। पार्टी नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए कई जगह कार्यक्रम आयोजित किये है।
आज दोपहर दो बजे अखिलेश यादव चोगानपुर गांव के पास बने ड्रीम वेली मंडप में जिला पंचायत सदस्य सुनील भाटी के बेटे के रिसेप्शन में शामिल होंगे। सुनील भाटी समाजवादी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता है।

रिसेप्शन के बाद लोक सभा चुनाव को लेकर अपने कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र
समाजवादी पार्टी के नोएडा महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने बताया कि रिसेप्शन के बाद लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी अखिलेश यादव करेंगे।

गठबंधन में सीट पर होगी चर्चा
समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव को लेकर गौतमबुद्धनगर सीट पर कार्यकर्ताओं से बातचीत करके यह साफ़ करेगी कि गौतमबुद्धनगर से समाजवादी पार्टी खुद अपना प्रत्याशी उतारेगी या इस सीट पर अन्य किसी गठवन्धन के प्रत्याशी को चुनाव लड़ाना ठीक होगा। क्योंकि नोएडा सीट पर आम आदमी पार्टी भी अपना दावा ठोंक रही है। आम आदमी पार्टी यहाँ से पंकज अवाना को चुनाव लड़ाना चाहती है। पंकज आम आदमी पार्टी युथ विंग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष है और नोएडा में ही रहते है । उधर समाजवादी पार्टी से टिकट मांगने वालों में भी कई लोग दावेदार है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close