×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Ahmedabad Plane Crash: हादसे में पूर्व CM विजय रुपाणी का निधन, लंदन जा रहे थे बेटे से मिलने

नोएडा: गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।

इस भयावह हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की मृत्यु हो गई। वे अपने परिवार से मिलने लंदन जा रहे थे।

विमान में 204 लोगों की मौत की पुष्टि

इस विमान हादसे में अब तक 204 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू के बीच कोई भी जीवित नहीं बचा है। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही कई लोगों की जान चली गई।

प्रमुख उद्योगपति भी थे विमान में सवार

पूर्व मुख्यमंत्री के अलावा, इस विमान में गुजरात के जाने-माने उद्योगपति कार्गो मोटर्स के प्रमुख नंदा और लुबी ग्रुप के निदेशक सुभाष अमीन भी सवार थे। दोनों का भी हादसे में निधन हो गया है।

बेटे से मिलने जा रहे थे लंदन

जानकारी के अनुसार, विजय रुपाणी अपने बेटे से मिलने लंदन जा रहे थे। वे फ्लाइट के अन्य 241 यात्रियों के साथ बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में सवार थे। यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे।

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

हालांकि विमान में सवार अधिकतर लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन शुरुआती जानकारी के अनुसार कुछ घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया है। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close