×
उत्तर प्रदेशनोएडा

कवि सम्मेलन के मंच पर पहुंची पूर्व सांसद की बेटी, बोलीं-लेखक हूं मैं, कलम के अलावा किसी और औजार से नहीं मारूंगी

कवि सम्मेलन में मंच पर पहुंचते ही उन्होंने कहा कि आपने मुझे पहली बार मंच दिया है।

बहराइच की कैसरगंज सीट से भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह ने पहली बार नोएडा के सेक्टर—121 होम्स सोसाइटी में आयोजित कवि सम्मेलन में शायरी पढ़ी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं पहलवान की बेटी हूं और पहली बार मंच पर कविता पाठ कर रही हूं….मैं बिल्कुल नई कवि हूं, यह मेरा पहला कवि-सम्मेलन है।

कवि सम्मेलन में मंच पर पहुंचते ही उन्होंने कहा कि आपने मुझे पहली बार मंच दिया है। मजाक-मजाक में शालिनी ने अपने दोनों भाइयों करण और प्रतीक भूषण को बाहुबली बता दिया। शायरियां पढ़ीं, जिनकी लाइनें थीं- हम लिख देते हैं इतिहास…किसी तलवार से नहीं मारूंगा, यह वादा है मेरा, तेरी तरह पीठ पर वार से नहीं मारूंगा। वह अपने पिता की इकलौती बेटी है। बिहार के आरा पूर्व सांसद मीना सिंह के बेटे विशाल सिंह से शालिनी की शादी हुई थी। शालिनी के ससुर स्वर्गीय अजीत सिंह भी आरा से पूर्व सांसद रहे थे।

वह वर्तमान में नोएडा में है। शालिनी-विशाल का एक 13 साल का बेटा अथर्व है। उनकी लिखी किताब है- बेबाक हूं बेअदब नहीं। शालिनी ने छोटे भाई करण भूषण सिंह की लोकसभा चुनाव में जीत का जिक्र करते हुए कहा— लेखक हूं मैं, कलम के अलावा किसी और औजार से नहीं मारूंगा।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close