ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: वीजा समाप्त होने के बाद अवैध रूप से रह रहे थे चार नाइजीरियन, पुलिस ने लिए हिरासत में

रबूपुरा पुलिस ने सोमवार को चार विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। चारों नाइजीरिया के रहने वाले है। अब पुलिस उन्हें अपने देश भेजने की तैयारी कर रही है।

बता देंं कि, पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर विदेशी नागरिकों का सत्यापन किया जा रहा है। रबूपुरा कोतवाली पुलिस एवं स्थानीय अभिसूचना ईकाई की संयुक्त कार्रवाई के दौरान खेरली गांव के चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान पुलिस ने सुपरटेक गोल्फ कन्ट्री सोसाईटी के पास से अवैध रूप से रह रहे चार नाईजीरियन नागरिक को हिरासत में लिया है।

पुलिस का कहना है कि इनकी वीजा की अवधी समाप्त हो चुकी है। उनकी ​वीजा की जांच की गई थी। सत्यापन कर उनके देश वापस भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close