इंटीरियर कार्य के नाम पर 94 लाख की धोखाधड़ी, सेक्टर-63 पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार

नोएडा – थाना सेक्टर-63 पुलिस द्वारा इंटीरियर कार्य के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त गुड्डू आलम i Home Master Private Limited के माध्यम से लोगों से इंटीरियर कार्य के नाम पर धनराशि वसूल कर कार्य नहीं कर रहा था।
दिनांक 02 फरवरी 2026 को पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से अभियुक्त को सेक्टर-63 नोएडा से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 06 मॉनीटर, 06 सीपीयू, 06 कीबोर्ड एवं 01 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
जांच में सामने आया है कि अभियुक्त द्वारा लगभग 20 लोगों से इंटीरियर कार्य के नाम पर करीब 94 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त कर धोखाधड़ी की गई। पैसे वापस मांगने पर पीड़ितों को धमकाया भी जाता था।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अन्य संलिप्त अभियुक्तों की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित की गई है।




