crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

सनकीः भाई व मां को काटने के लिए सरेआम घूम रहा था लेकर बांका

नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के मछली मार्केट में बांके सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार

नोएडा। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जो सरेआम दिनदहाड़े हाथ में बांका लेकर अपने भाई व मां को काटने की बात कर रहा था। किसी ने इसकी सूचना पुलिस क दे दी। पुलिस ने आकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

क्या है मामला

किसी व्यक्ति ने थाना सेक्टर 39 को सूचना दी कि यहां मछली मार्केट में एक व्यक्ति हाथ में बांका लेकर सरेआम घूम है। वह अपने भाई और अपनी मां को काट देने का ऐलान भी कर रहा है। पुलिस इस सूचना पर तुरंत हरकत में आई और बांके के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह मामला कल शुक्रवार का है।

कौन है आरोपी

पुलिस ने आरोपी की पहचान बिलाल के रूप में की है। वह विनय भाटी के मकान ग्राम हाजीपुर मछली मार्केट सेक्टर नोएडा में ही रहता था। पुलिस ने उसे यहीं से गिरफ्तार भी किया।

क्यों भाई-मां को काटने की धमकी दे रहा था

पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि मेरे बड़े भाई के साथ मेरी कहासुनी हो गई थी इससे नाराज होकर उसने यह धमकी दे रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ भादवि की धारा 506 और 4/25 आर्म्स अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close