×
उत्तर प्रदेशदिल्लीनोएडाब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

G20 का हुआ शुभारंभ, PM मोदी की इस बात पर विश्व साथ

नोएडा: भारत में जी20 का आगाज़ हो चुका है। दिल्ली के प्रगति मैदान में भारत मंडपम में g20 सम्मेलन का शुभारंभ हुआ है। g20 शिखर सम्मेलन के पहले दिन सत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि G20 का अब विस्तार होने जा रहा है, अफ्रीका यूनियन के आधिकारिक रूप से g20 में शामिल होने का ऐलान किया।

G20 सम्मेलन की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक नेताओं का जोरदार स्वागत किया और पीएम मोदी ने सबसे पहले मोरक्को में आए भूकंप का जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा विश्व मेरेक्को के साथ खड़ा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ऐलान किया कि सभी देशों की सहमति से आज अफ्रीका यूनियन जी 20 का स्थाई सदस्य बनने जा रहा है। इस ऐलान के बाद सभी देश के नेताओं ने ताली बजाई।

भूकंप पर पीएम मोदी ने G20 की कार्रवाई करने से पहले मोरक्को में नुकसान पर अपनी बात रखी और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और कहा हम प्रार्थना करते हैं कि सभी घायल जल्द ही स्वस्थ हो, भारत इस इस मुश्किल घड़ी में मोरक्को की सहायता करने के लिए हर संभव मदद करने को तैयार है।

Keshav Panchal

Tags

Related Articles

Back to top button
Close