‘गालीबाज’ इंस्टा स्टार्स महक और परी गिरफ्तार — सोशल मीडिया पर अश्लीलता फैलाने का आरोप !

नोएडा : उत्तर प्रदेश के संभल में पुलिस ने महक, परी और उनके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इन पर इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक और अभद्र कंटेंट अपलोड करने का आरोप है।
स्थानीय लोगों की शिकायत बनी कार्रवाई की वजह
इलाके के ग्रामीणों और नागरिकों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद असमोली थाना पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया।
गालियों और ‘डर्टी पिक्चर’ से भरे थे वीडियो
पुलिस के मुताबिक, ‘महक परी 143’ नामक इंस्टा अकाउंट से अश्लील और गाली-गलौज भरे वीडियो पोस्ट किए जा रहे थे, जो समाज पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहे थे।
आईटी एक्ट और आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 और आईपीसी की धारा 294B समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर चारों को जेल भेज दिया है।
सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच शुरू, 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स
महक और परी के इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर अब तक 546 वीडियो अपलोड किए गए हैं और उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। पुलिस अब उनके पूरे डिजिटल इतिहास की जांच कर रही है।
एसपी का सख्त संदेश — “अश्लीलता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा”
संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण बिश्नोई ने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।




