×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टशिक्षा

Galgotia University ने चीनी रोबोटिक डॉग को अपना बताया:AI समिट में ‘ओरियन’ नाम से पेश किया; बाद में कहा- हमने नहीं बनाया

नई दिल्ली – चीन से रोबोट खरीदकर उसपर खुद का बताना गलगोटिया यूनिर्वसिटी के लिए महंगा साबित हो रहा है। पूरा मुद्दा सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। दावा किया जा रहा है कि गलगोटिया ने 2.5 लाख का एक रोबोट बाज़ार से खरीदा जोकि “Made in China” था। बाद में उसे अपना “Made in India” बना दिया। जिसे दिल्ली AI Summit में 350 करोड़ के AI इकोसिस्टम का हिस्सा बताकर पेश कर दिया। गलगोटिया यूनिर्वसिटी की एक गलती की वजह से देश की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किरकिरी हो रही है।

दिल्ली में आयोजित इंडिया AI Summit में गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने एक रोबोटिक डॉग को पेश किया है। आरोप है ​कि चीन से खरीदने के बाद भी उसे अपना बताकर पेश किया गया है। हालांकि, किरकिरी के बाद यूनिवर्सिटी का बयान भी सामने आया है। गलगोटिया ने कहा कि यह रोबोटिक डॉग उन्होंने नहीं बनाया है और न ही ऐसा दावा किया है। लेकिन हम ऐसे दिमाग तैयार कर रहे हैं जो जल्द ही भारत में ऐसी ही टेक्नोलॉजी को डिजाइन करेंगे, उनकी इंजीनियरिंग करेंगे और उन्हें यहीं बनाएंगे।

उधर, इसका एक वीडियो वायरल हुआ। दरअसलख् एक सरकारी न्यूज चैनल ने एआई समिट के दौरान गलगोटिया से जुड़े लोगों का इंटरव्यू किया। वीडियो में वह रोबोटिक डॉग के फीचर्स समझा रहे हैं। वीडियो में इसे ‘ओरियन’ नाम दिया गया। जिसमें दावा किया जा रहा है ​कि इसे यूनिवर्सिटी के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ ने तैयार किया है।

वीडियो आने के चीन सामने आया है। टेक एक्सपर्ट्स ने चीनी कंपनी ‘यूनिट्री’ का ‘Go2’ मॉडल बताया है। जिसकी कीमत दो से ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। यूनिट्री चीन की एक मशहूर टेक्नोलॉजी कंपनी है। कंपनी डॉग और ह्युमनॉइड रोबोट बनाने के लिए फेमस है। यह किफायती और एडवांस सेंसर वाली रोबोटिक्स तकनीक विकसित करती है, जिसका इस्तेमाल रिसर्च, एजुकेशन और इंडस्ट्रियल कामों के लिए किया जाता है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close