उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडाब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय किसान जवान मज़दूर विकास संगठन की गौतमबुद्धनगर कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

ग्रेटर नोएडा : भारतीय किसान जवान मज़दूर विकास संगठन की गौतमबुद्धनगर जिले की कार्यकारिणी का विस्तार हो गया। बैठक में टोल फ्री होने को लेकर भी चर्चा की गयी।
भारतीय किसान जवान मजदूर विकास संगठन की बैठक ग्राम अली अहमदपुर उर्फ गढ़ी, तहसील जेवर में आयोजित की गयी। संगठन के जिलाअध्यक्ष जितेन्द्र बोड़ाकी ने बताया कि विनोद को जिला उपाध्यक्ष, गजेन्द्र को जिला सचिव, वीरेंद्र को ब्लाक सचिव, मुकेश को जिला सचिव, कुंवर पाल को ग्राम सचिव,ललित को तहसील उपाध्यक्ष, जितेन्द्र को ग्राम उपाध्यक्ष, बाचू प्रधान को तहसील अध्यक्ष के पद से नवाजा गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप फौजी के नेतृत्व मे किसानों के मुद्दों को लेकर लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा फ्री करने को लेकर भी किसानों के साथ वार्ता की गयी।
बैठक का संचालन हेमचंद नागर ने किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय पहलवान,कोषाध्यक्ष राधे भाटी,राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेंद्र खटाना सहित भारी संख्या में किसान मौजूद थे।

admin_federal

Tags

Related Articles

Back to top button
Close