उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला का समापनः फोकस राज्य के रूप में उत्तर प्रदेश को मिला पुरस्कार

केरल भी पुरस्कृत, बिहार, झारखंड व महाराष्ट्र को साझेदार के रूप में हुए सम्मानित, उप्र पवेलियन में 10 लाख से अधिक लोगों ने किया भ्रमण

नई दिल्ली। 14 से 27 नवंबर तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2022 का रविवार को समापन हो गया। 14 दिन तक चले इस अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बिहार, झारखंड एवं महाराष्ट्र को साझेदार के रूप में तथा केरल एवं उत्तर प्रदेश को फोकस राज्य के रूप में पुरस्कृत किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तर प्रदेश व्यापार प्रोत्साहन प्राधिकारण, सर्वेश्वर शुक्ला ने फोकस राज्य के रूप में पुरस्कार ग्रहण किया। उसके बाद उत्तर प्रदेश पवेलियन का भी विधिवत रूप से समापन समारोह का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश पवेलियन के समापन के अवसर पर आयुक्त एवं निदेशक, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय कानपुर, मयूर महेश्वरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने  उत्तर प्रदेश पवेलियन के समापन की घोषणा की। उसके बाद पेवेलियन में लगे स्टालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इसमें मेसर्स सुपर हाउस, उन्नाव को 51 हजार रुपये का प्रथम पुस्कार तथा मेसर्स स्पार्कलिंग हयूज जेम सेल, प्रा0लि0 गौतमबुद्ध नगर को 31 हजार रूपये का द्वितीय पुरस्कार तथा मेसर्स तरन्नुम चिकन, लखनऊ को 21 हजार रूपये का तृतीय पुरस्कार दिया गया।

मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बहुत खुशी का विषय है कि पहली बार  उत्तर प्रदेश पवेलियन में लगे स्टॉलों के उत्पादों को दुनिया के सामने ऑनलाइन दिखाने का मौका मिला और उन्होंने उत्तर प्रदेश पवेलियन की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश पवेलियन में लगभग 10 लाख से अधिक व्यक्तियों ने भ्रमण किया तथा उत्तर प्रदेश पवेलियन में लगे स्टॉलों से लोगों ने करोड़ो रूपये की खरीदारी भी की।

महेश्वरी ने उत्तर प्रदेश पवेलियन में लगे एक जनपद एक उत्पाद तथा उत्तर प्रदेश के जनपदों के हुनरबंदों एवं कारीगरों की सराहना की और  उत्तर प्रदेश पवेलियन में शामिल होने के लिए उनका उत्साहवर्धन भी किया तथा उनके कार्यकलापों की प्रशंसा करते हुए हृदय से धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरुप हम लोग सभी इस कार्य में दक्षता के लिए आगे बढ़ते रहेंगे एवं  हम लोगों की इस कार्य के लिए मदद प्रदान करते रहेंगे।

समापन कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तर प्रदेश व्यापार प्रोत्साहन प्राधिकरण, सर्वेश्वर शुक्ला उपायुक्त उद्योग गौतम बुध नगर अनिल कुमार, उपायुक्त उद्योग गाजियाबाद एवं वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close