ग्रेटर नोएडा

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने महज दो दिन में खोल दी नौ लाख की लूट, व्यापारी बोले लक्ष्मी सिंह जैसे पुलिस अफसरों की है देश को ज़रूरत

ग्रेटर नोएडा : गौतमबुद्धनगर में महज़ दो दिन में नौ लाख की लूट खोलने पर पुलिस के गुड वर्क के व्यापारी भी फैन हो गए है। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने तीन बदमाशों को लूट की पूरी रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया है। लूट खोलने पर व्यापारी भी पुलिस कमिश्नर के फैन हो गए है और उन्होंने पुलिस कमिश्नर को बधाई भी दी है।

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने तीन बदमाश पकडे
ग्रेटर नोएडा में 9 लाख रुपये की लूट मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही लूट की रकम भी बरामद कर ली गई। आरोपियों में से एक ने पुलिस पर फायर कर भागने की कोशिश भी की थी, लेकिन पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया।

आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग
ग्रेटर नोएडा एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि कलेक्शन एजेंट से लूट के मामले में थाना दो व स्वाट टीम ने मैन्युअल इंटेलिजेंस व तकनीकी सबूतों के आधार पर तीन आरोपियों को रविवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी संतोष कुमार, दिल्ली कीर्ति नगर निवासी चंदन और नितेश शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों को देर रात लूट की रकम बरामदगी के लिए ग्रेटर नोएडा के चूहड़पुर अंडरपास लेकर आई तो वहां से पुलिस ने एक बैग बरामद किया। इसी दौरान आरोपी चंदन के द्वारा बैग में रखे हथियार से पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया गया। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जो चंदन के पैर में जा लगी. घायल अवस्था में चंदन को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

कलेक्शन एजेंट में शामिल था
डीसीपी ने बताया कि इस लूट में कलेक्शन एजेंट भी शामिल था, उसी के साथ मिलकर इन आरोपियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बरामद किए गए बैग से लूट की पूरी रकम 9 लाख रुपए पुलिस ने बरामद कर ली है। इसके साथ ही एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक पॉइंट 32 बोर पिस्टल के साथ मैगजीन पुलिस ने बरामद की है। पुलिस इन आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

लूट खोलने वाली पुलिस को मिला 25 हज़ार का इनाम

ग्रेटर नोएडा की बीटा दो पुलिस को इनाम के तौर पर 25000 की धनराशि मिली है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से गौतमबुद्धनगर पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। अब दो दिन में घटना का पर्दाफाश करने और पूरी रकम बरामद करने पर पुलिस की प्रशंसा हो रही है।

व्यापारियों ने पुलिस कमिश्नर का किया आभार व्यक्त
सोमवार को व्यापारी पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से मिले और उनका आभार व्यक्त किया गया। लूटी हुई पूरी रक़म बरामद करना एक बड़ी ही चुनौती थी। लेकिन पुलिस द्वारा घटना को सिर्फ़ 2 दिन के अंदर ही खोल दिया गया ओर रक़म बरामद की । व्यापारियों ने लूट का खुलासा करने वाली सभी पुलिस कर्मियों की टीम को सम्मान करने का भी निर्णय लिया है।

admin_federal

Related Articles

Back to top button
Close