crimeगौतम बुद्ध नगरनोएडाब्रेकिंग न्यूज़

गुरुग्राम में मिला दुष्कर्म का आरोपित जनरल मैनेजर, सिक्योरिटी मैनेजर को टक्कर मारकर हो गया था फरार

नोएडा : नोएडा में रेप के आरोपी जनरल मैनेजर दबिश के दौरान पुलिस से बचकर भाग निकला था और फरारी के दौरान सोसाइटी के सिक्योरिटी इंचार्ज को कार से रौंद डाला,था। हादसे में सिक्योरिटी इंचार्ज गंभीर रूप से घायल हो गया था।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी की गिरफ्तारी गुरुग्राम से हुई है।
सेक्टर 120 में आम्रवाली ज़ोडियक नाम से सोसाएटी है। इसी सोसाएटी में रहने वाले नीरज सिंह पर दुष्कर्म का केस दर्ज़ था। नीरज सिंह नोएडा की एक निजी कंपनी में जनरल मैनेजर है, इसी कंपनी की एक युवती ने नीरज सिंह पर सेक्टर 113 थाने में दुष्कर्म का मुक़दमा दर्ज़ कराया था। नीरज सिंह की गिरफ्तारी के लिए दो दिन पूर्व पुलिस सोसाइटी में दबिश देने गयी थी। दबिश के दौरान किसी ने नीरज को पुलिस के पहुंचने की सूचना दे दी। पुलिस नीरज को गिरफ्त कर पाती, इससे पूर्व ही वह अपनी कार लेकर सिक्योरिटी इंचार्ज आलोक मावी को रोंदता हुआ फरार हो गया था। घायल सिक्योरिटी इंचार्ज आलोक मावी को सोसाएटी के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार को नोएडा पुलिस ने आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को नोएडा ले आयी है और शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जायेगा।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close