गाजियाबाद पुलिस ने किया कमाल! 35 लाख के 150 चोरी हुए मोबाइल बरामद — खुश होकर फूले नहीं समाए मोबाइल मालिक

गाजियाबाद: गाजियाबाद पुलिस ने एक बार फिर अपनी दक्षता और तकनीकी कुशलता का शानदार उदाहरण पेश किया है। शहर की विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने मिलकर करीब 35 लाख रुपये कीमत के 150 चोरी और खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए।
मोबाइल मालिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
बुधवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त नगर धवल जायसवाल ने मोबाइल मालिकों को उनके फोन पुलिस की मौजूदगी में सौंपे। अपने मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कई लोगों ने पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका फोन कभी वापस मिलेगा।
तकनीक से मिली बड़ी सफलता
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि यह अभियान सीईआईआर (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर चलाया गया। पुलिस टीमों ने लोकेशन ट्रैकिंग और तकनीकी विश्लेषण के जरिए मोबाइल बरामद किए।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया,
“गाजियाबाद पुलिस नागरिकों की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे ताकि लोगों की खोई हुई वस्तुएं उन्हें जल्द से जल्द वापस मिल सकें।”
थानोंवार बरामद मोबाइल की संख्या
- कोतवाली नगर: 40 मोबाइल
- विजयनगर: 40 मोबाइल
- नंदग्राम: 17 मोबाइल
- सिहानी गेट: 15 मोबाइल
- कवि नगर: 14 मोबाइल
- मधुबन बापूधाम: 18 मोबाइल
- साइबर थाना: 6 मोबाइल
सोशल मीडिया पर भी जमकर हो रही तारीफ
गाजियाबाद पुलिस की इस पहल की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही है। लोग इसे “पुलिस की जनता से जुड़ाव का बेहतरीन उदाहरण” बता रहे हैं।




