×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

GL बजाज के सीईओ कार्तिकेय अग्रवाल को शिक्षा उत्कृष्टता के तीन प्रतिष्ठित सम्मान, शरमन जोशी ने किया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा: शिक्षा जगत से बड़ी खबर—GL Bajaj Educational Institutions के सीईओ श्री कार्तिकेय अग्रवाल को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए एक साथ तीन प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है। बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी ने उन्हें ये सम्मान प्रदान किए।

कार्तिकेय अग्रवाल को ये सम्मान इंजीनियरिंग में उत्कृष्टता, एमबीए में उत्कृष्टता और बीबीए में उत्कृष्टता की श्रेणियों में प्रदान किए गए। यह सम्मान उनके दूरदर्शी नेतृत्व, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की प्रतिबद्धता और GL Bajaj को देश के अग्रणी शिक्षण संस्थानों की श्रेणी में लाने के प्रयासों की सराहना के रूप में दिए गए हैं।

GL Bajaj Educational Institutions ने बीते कुछ वर्षों में न केवल शैक्षणिक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, बल्कि छात्रों को इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स, ग्लोबल एक्सपोजर और रोज़गार उन्मुख शिक्षा प्रदान करने में भी नई मिसाल कायम की है।

संस्थान के वाइस चेयरमैन श्री पंकज अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा —“कार्तिकेय अग्रवाल की प्रगतिशील सोच और लगन ने GL Bajaj को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। ये सम्मान केवल उनकी उपलब्धि नहीं, बल्कि हमारे पूरे संस्थान के उस विज़न का प्रमाण हैं, जिसके तहत हम हर छात्र को विश्वस्तरीय शिक्षा और नेतृत्व कौशल प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।”

शिक्षा के क्षेत्र में इन तीनों सम्मान ने एक बार फिर साबित किया है कि GL Bajaj Educational Institutions न केवल उत्तर भारत का प्रमुख शिक्षा केंद्र है, बल्कि देशभर में इंजीनियरिंग, MBA और BBA शिक्षा में उत्कृष्टता का प्रतीक बन चुका है।

GL Bajaj Educational Institutions लगातार शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहा है। अकादमिक उपलब्धियों, उद्योग साझेदारी और नवाचार आधारित शिक्षा के चलते यह संस्थान आज छात्रों और अभिभावकों दोनों की पहली पसंद बन चुका है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close