उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराज्य
जी.एल. बजाज के छात्र अभिषेक सिंह बने मेरिट लिस्ट टॉपर, पाँचवाँ स्थान प्राप्त कर लिखा नया इतिहास

ग्रेटर नोएडा : जी.एल. बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट का गौरव बढ़ाते हुए बी.टेक. (सीएसई) के छात्र अभिषेक सिंह ने ए.के.टी.यू. मेरिट सूची 2024-25 में 5वाँ स्थान प्राप्त किया है।
संस्थान का कहना है कि यह उपलब्धि केवल अभिषेक की व्यक्तिगत मेहनत का नतीजा नहीं, बल्कि जी.एल. बजाज के उस दृष्टिकोण का भी परिणाम है जिसमें ज्ञान, नवाचार और मूल्य आधारित शिक्षा को सर्वोपरि रखा जाता है।
वाइस चेयरमैन श्री पंकज अग्रवाल ने कहा—
“यह क्षण जी.एल. बजाज परिवार के लिए ऐतिहासिक है। अभिषेक ने यह सिद्ध किया है कि सही दिशा में प्रयास कर कोई भी विद्यार्थी उत्कृष्टता की ऊँचाइयों तक पहुँच सकता है। यह गौरव हम सभी का है।”
अभिषेक की यह उपलब्धि संस्थान के लिए प्रेरणा है और यह आने वाले समय में भी छात्रों को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करती रहेगी।




