×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडाराज्यशिक्षा

RDC 2025–26 में जीएल बजाज की कैडेट सुहानी शर्मा का चयन, यूपी निदेशालय का करेंगी प्रतिनिधित्व

ग्रेटर नोएडा – जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट की एनसीसी कैडेट सुहानी शर्मा (Cadet No. UP23SWA352283) का चयन प्रतिष्ठित रिपब्लिक डे कैंप (RDC) 2025-26 के लिए किया गया है। सुहानी अब एनसीसी 31 यूपी गर्ल्स बटालियन के तहत उत्तर प्रदेश निदेशालय का राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगी। यह उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, सुहानी 27 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली कैंट स्थित गेरिसन परेड ग्राउंड के लिए रवाना हो चुकी हैं, जहाँ 27 दिसंबर 2025 से 29 जनवरी 2026 तक यह कैंप आयोजित हो रहा है। इस दौरान देशभर से चयनित कैडेट्स ड्रिल, नेतृत्व विकास, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और राष्ट्रीय परेड की तैयारियों में हिस्सा लेंगे।

संस्थान का कहना है कि यह सफलता सुहानी के अनुशासन, समर्पण और नेतृत्व क्षमता का परिणाम है। इस उपलब्धि में डीन स्टूडेंट वेलफेयर श्री नरुका, एएनओ अंजना मैडम और सीटीओ रिया सचदेवा के निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग की भी अहम भूमिका रही।

इस मौके पर जीएल बजाज एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के उपाध्यक्ष श्री पंकज अग्रवाल ने कहा कि सुहानी का चयन संस्थान की राष्ट्रसेवा और अनुशासन मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वहीं सीईओ श्री कार्तिकेय अग्रवाल ने कहा कि सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है। दोनों ने सुहानी को शुभकामनाएँ दीं।

संस्थान ने विश्वास जताया है कि कैडेट सुहानी शर्मा राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश निदेशालय और जीएल बजाज दोनों का नाम रोशन करेंगी।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close